Tuesday, July 8, 2008

पंजाबी वर्ग को सरकारी नौकरियो में आरक्षण देने की मांग

फतेहाबाद 07 जुलाई- पंजाबी वर्ग को सरकारी नौकरियो में आरक्षण देने की मांग को लेकर सर्वजन समाज पार्टी हरियाणा द्वारा 13वां भूख हड़ताल 13 जुलाई को रोहतक में दिया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए पार्टी के महासचिव नंदकिशोर चावला ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में पंजाबी वर्ग को आरक्षण न दिए जाने के कारण पंजाबी वर्ग की उपस्थिति केवल एक प्रतिशत रह गई है। जबकि प्रदेश में पंजाबी वर्ग की जनसंख्या 35 प्रतिशत है। इसलिए सरकार से पंजाबियों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर पार्टी द्वारा 13 जुलाई को रोहतक के गोहाना स्टैंड चौक पर सुबह 9 बजे से सायं 2 बजे तक धरना दिया जाएगा। धरने के पश्चात् पार्टी द्वारा शहर के बाजारों व गलियों में जुलूस भी निकाला जाएगा। उन्होंने सभी पंजाबी भाईयों से इस धरने में पहुंचने की अपील की है।