Saturday, July 12, 2008

पूर्व विधायक ने चिल्ली झील सफाई का मुदा उठाया


फतेहाबाद 12 जुलाई/रमेश गिल्होत्रा- पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने म्युनिसिपल कंपनी के ई.ओ. नेकीराम बिश्रोई व अन्य कर्मचारियों के साथ शहर में भूना मोड़ से अशोक नगर, थाना रोड़, जवाहर चौक, संन्यास आश्रम रोड़ से होते हुए चिल्ली झील तक के क्षेत्र का मुआयना किया। इस मौके पर श्री चौधरी ने कर्मचारियों को इन क्षेत्रों में फैली गंदगी दिखाई और उनसे सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्थानीय कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला के नजदीक रहने वाले लोगों ने अपने सीवरेज कनैक्शन सीधे तौर पर ही चिल्ली में छोड़ रखे हैं, जिससे चिल्ली दूषित हो रही है। इस मौके पर सुशील बिश्रोई, एमएस सदर, विक्की मैहता, सुदर्शन बतरा, दलीप सिंह बेधड़क, रिछपाल, रमेश डींगवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।