फतेहाबाद 18 जुलाई/रमेश गिल्होत्रा- अल्फा ग्रुप ने आज फतेहाबाद में अल्फा इंटरनैशनल सिटी के नाम से हिसार रोड़ पर एक अल्फा सिटी बनाने की घोषणा की। इस कालोनी के बारे में जानकारी देते हुए अल्फा ग्रुप के सीईओ एस।के। सयाल ने बताया कि अल्फा सिटी शहर का एक मॉडल सिटी होगा। उन्होंने उपस्थित प्रोपर्टी डीलरों व पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि 51 एकड़ में बनने वाला अल्फा सिटी फतेहाबाद का शो-केस होगा। यह प्रत्येक व्यक्ति के सपनों का घर होगा। श्री सयाल ने बताया कि कंपनी ने अल्फा सिटी की स्थापना के तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और सितंबर से प्लाटों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी और जनवरी 2010 तक अल्फा सिटी बनकर तैयार हो जाएगा। अल्फा सिटी में विलाज, ग्रुप हाउसिंग, 40 से 60 फुट तक चौड़ी सड़कें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पानी निकासी की आधुनिक व्यवस्था, कम्युनिटी पार्क, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्कूल, रैस्टोरेंट, जिम, मेडीकल हैल्थ केयर सैंटर, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, खूबसूरत पार्क, शापिंग काम्पलैक्स सहित अनेक सुविधाएं होंगी। कालोनी के अंदर ही सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। शुरू में कुछ मॉडल हाउसिज बनाए जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि कालोनाइजर सपने बेचकर लोगों को ठगते रहे हैं, पर श्री सयाल ने कहा कि यह बात सच है। मगर अल्फा ग्रुप ने हमेशा वायदे के मुताबिक डिलीवरी दी है और अल्फा अपने बजट के मुताबिक ही पे्रोजेक्ट लेता है। यह बात गुड़गांव और करनाल में अल्फा ग्रुप द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट से साबित होती है। गत दिन शंघाई में अल्फा ग्रुप को इको-फ्रेंडली हाउसिज बनाने का अवार्ड भी मिला है। इस अवसर पर कंपनी के वाइस प्रोजीडेंट प्रोदिप्ता सैन, पीआरओ अजय बीर तथा जितेन्द्र परमारख् रिचा कटयार भी उपस्थित थे। अल्फा ग्रुप की भव्य लाचिंंग से निवेशक खासे प्रभावित भी नजर आए।