Thursday, July 17, 2008

दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण

चंडीगढ़, 17 जुलाई - हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों और एक एचएसएस अधिकारी को स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये है।
श्री आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त रेजीडेंट आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली और प्रशासक, टीएफएएच को अतिरिक्त श्रम आयुक्त, गुड़गांव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह श्री कृष्ण कुमार, निदेशक, रोजगार को रोजगार विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
एचएसएस अधिकारी श्री मनोहर लाल, संयुक्त निदेशक (प्रशासक), कृषि को वित्त विभाग का अवर सचिव नियुक्ति किया है।