Saturday, July 19, 2008

यूपीए सरकार की नीतियों व नीयत में खोट - मलिक



फतेहाबाद 19 जुलाई/सुदर्शन नरूला- न्यूक्लीयर समझौते को लेकर माकपा व भाकपा ने जन आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज स्थानीय कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में दोनों पार्टियों का संयुक्त रूप से जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राज्य सचिव का। सुरेन्द्र सिंह मलिक थे। जबकि टोहाना के पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने अध्यक्षता की। सम्मेलन को संपूर्ण सिंह, जनक राज, रामस्वरूप ढाणी गोपाल, छतर पाल सिंह, रमेश जांडली, दलबीर आजाद, पूर्णचंद रत्ती आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन माकपा के जिला सचिव रामकुमार बहबलपुरिया ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र सिंह मलिक ने कहा क यूपीए सरकार की नीतियों व नीयत में खोट है। परमाणु करार को जनता में इस तरह से पेश किया जा रहा है, कि इस करार के होने से बिजली आम हो जाएगी। जबकि वास्तविकता यह है कि परमाणु ऊर्जा से बनने वाली बिजली महंगी मिलेगी। पहल कांग्रेस कहती थी कि करार के मसौदे की फाइल सार्वजनिक नहीं की जा सकती। अब वही मसौदा इंटरनेट पर घूम रहा है। का। देवीलाल ने कहा कि यूपीए सरकार मंहगाई पर नियंत्रण करने की बजाए अमेरिका के सामने घुटने टेक रही है। माकपा नेताओं ने दो टूक कहा कि हम अमेरिका का दबाव हरगिज मंजूर नहीं करेंगे। अगर अमेरिका भारत का हितैषी है कि ईरान से मिलने वाली गैस का विरोध क्यों किया जा रहा है।