Thursday, July 17, 2008
निजीकरण करने के विरोध में अध्यापको का प्रदर्शन
फतेहाबाद 17 जुलाई- सरकारी स्कूलों का निजीकरण करने के विरोध में हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ इकाई फतेहाबाद ने आज जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा व प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान धर्मेन्द्र ढांडा ने किया जबकि संचालन कोषाध्यक्ष रघुनाथ मैहता ने किया। इस मौके पर सीएन भारती, राजेन्द्र प्रसाद, रामसिंह डूडी, नौरंग यादव, राजपाल मिताथल, सोमप्रकाश, हरिन्द्र कुमार, कुरड़ा राम, बेगराज सहित अनेक अध्यापक नेता मौजूद थे।