Saturday, July 12, 2008

प्रो. अनिल शर्मा का आकस्मिक निधन

फतेहाबाद 12 जुलाई - स्थानीय एमएम कालेज में गणित के प्रो. अनिल शर्मा (45) का निधन हो गया है। प्रो. शर्मा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और कल रात उन्होंने दिल्ली के एम्स हस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके निधन के शोक स्वरूप आज कालेज में अवकाश रहा। कालेज मे श्री शर्मा के निधनोपरांत 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शातिं की प्रार्थना की गई। कालेज प्रिंसीपल डीके कौशिक, प्रबंधक कमेटी व समस्त कालेज स्टाफ ने इसे एक निजी क्षति बताया है। अंबाला के रहने वाले अनिल शर्मा ने 1987 में कालेज में ज्वाईनिंग की थी। श्री शर्मा अपने पीछे एक लड़का व लड़की छोड़ गए हैं।