Saturday, July 12, 2008

संसदीय सचिव द्वारा सड़क का शिलान्यास

फतेहाबाद 12 जुलाई - संसदीय सचिव दूड़ाराम ने आज गांव ढिंगसरा में 20 लाख की लागत से ढिंगसरा से बोदीवाली तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मार्केटिंग सोसायटी के चैयरमेन आत्माराम बैनीवाल, देवेंद्र सांवत, बलदेव चौधरी, व्यासकरण लूथरा, सुनील चौधरी, राजेंद्र सरपंच खाराखेड़ी सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।