सिरसा , 11 जुलाई। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही एक ऐसी निशुल्क सेवा उपलब्ध होगी जिसके सदस्य बनने पर वे निरंतर नवीनतम समाचार अपने मोबाइल फोन के इनबॉक्स में प्राप्त कर सकेंगे। यह संभव हो सकेगा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग द्वारा प्रारंभ की जाने वाले न्यूज हेडलाइन्स सर्विस समाचार के माध्यम से। विभाग द्वारा इस संबंध में बनाई गई योजना को कुलपति डा. केसी भारद्वाज ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सेवा का संचालन पत्रकारिता के विद्यार्थी अपने शिक्षकों की देखरेख में करेंगे। अपने किस्म के इस अन्ाूठे उपक्रम को प्रयोग के तौर पर सिरसा के कुछ चुनींदा नागरिकों के लिए प्रारंभ कर फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है। शीघ्र ही समारोहपूर्वक इसका श्रीगणेश कर आमजन के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
न्यूज हेडलाइन्स सर्विस के बारे में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इसके अंतर्गत प्रतिदिन इसके प्रत्येक उपभोक्ता या सदस्य को उसके मोबाइल पर प्रमुख समाचारों की हेडलाइन्स पर आधारित 2-3 एसएमएस बुलेटिन भेजे जाएंगे। इनमें देश विदेश की बड़ी खबरों के अलावा स्थानीय घटनाचक्र को भी जगह मिलेगी। हालाकिं कोई भी नागरिक अपने मोबाइल स567678 पर संदेश एसमएस कर इस सेवा का सदस्य बन सकता है मगर बुद्घिजीवी वर्ग को इस अभियान का अंग बनाने के लिए प्रारंभ में सिरसा व आसपास के लगभग एक हजार प्रबुद्घ लोगों को इस सेवा का सदस्य बनने के लिए आमत्रिंत किया जाएगा। चौहान ने कहा कि इस ज्ञानवर्धक सेवा के जरिए इसके सदस्य नवीनतम घटनाक्रम से जुडे़ रह सकेंगे। दूसरी ओर इसका संचालन करने वाले विद्यार्थी ताजा समाचारों के निरंतर अध्ययन व चयन की प्रक्रिया का हिस्सा बन कर समाचारों की बारीकियों के संबंध में अपनी समझ को अधिकाधिक प्रखर बना सकेंगे।