Monday, July 14, 2008

शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान धारा १४४ लगाने के निर्देश

चण्डीगढ़,14 जुलाई: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 जुलाई से प्र्रारम्भ होने वाली राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के निर्विघन ,शातिंपूर्ण व नकल रहित संचालन के लिए व्यापक पैमाने पर प्रबंध किए गए है। आज यहां यह जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा बोर्ड के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस कप्तानों से इन परीक्षाओं की पवित्रता अक्षुण रखने में बोर्ड को हर संभव सहयोग देने की अपील की हैै। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्तो को परीक्षा के न्द्रों के आसपास धारा 144लागू करने व परीक्षा अवधि के दौरान फोटो स्टेट की दुकानें बंद करवाने के लिए आदेश जारी करने को कहा गया है । इस दौरान राजपत्रित अधिकारी को परीक्षा केन्द्र हेतू नामित करने के लिए भी कहा गया है जो बोर्ड अधिकारियों के साथ मिल कर प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की रक्षा कर सकें। परीक्षा केन्द्रों का व्याप्क निरीक्षण करने के लिए विशेष उड़न दस्तों का गठन किया गया है जिनमें सुरक्षा अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित एच सी एस अधिकारी भी शामिल होंगे । इसके अलावा खजाना अधिकारियों को परीक्षा से एकदिन पहले प्रश्न- पत्रों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करने को कहा गया है। उन्होंने कहा किउपायुक्तों से कहा गया है किवे डयूटि मैजिस्ट्रेट को भी नियुक्त करें। प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा में बाहरी हस्त्क्षेप को नियत्रिंत करने के लिए सभी पुलिस कप्तानों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे इस परीक्षा हेतू 225परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिनमें एक लाख साठ हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षाओं की तिथियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को मुख्याध्यापक, तीन अगस्त को प्राथमिक अध्यापक, 10अगस्त को अध्यापक तथा 17 अगस्त को प्र्राध्यापक पद के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।