Wednesday, July 16, 2008

विकलांग की हत्या

फतेहाबाद 16 जुलाई/मुकेश/सुदर्शन- समीपवर्ती गांव ढिंगसरा में आज सुबह ग्रामीणों को पंचायती डिग्गी में एक विकलांग व्यक्ति शव मिला है। मृतक की शिनाख्त बोदीवाली निवासी हरपत (32) पुत्र भागीराम के रूप में की गई है। जब पानी की टैंकी से हरपत का शव बाहर निकाला गया, मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे हरपत की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई रतन कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया है। मृतक अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है। बताया गया है कि बोदीवाली निवासी हरपत पिछले तीन वर्षों से साहूवाला में खेती कर रहा था और पिछले तीन माह से साहूवाला से भी गायब था। हरपत की कई साल पहले रेलगाड़ी के नीचे आने से एक टांग कट गई थी तथा वह बैसाखी के सहारे चलता था।