Thursday, July 10, 2008

कंडक्टर की चलती जीप से नीचे गिरने से मौत

भूना 10 जुलाई/उमाशंकर- आज सुबह उकलाना से भूना जाते समय एक जीप की छत का हैंडल टूटने से जीप के कंडक्टर की चलती जीप से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गोदूराम (25) निवासी खासा के रूप में की गई है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। मिली जानकारीके अनुसार आज सुबह उकलाना से भूना आते समय एक जीप में सवारियों के अधिक होने की वजह से कडंक्टर गोदूराम जीप की छत का हैंडल पकड़ कर पीछे लटका हुआ था। लेकिन सनियाना नहर के समीप अचानक हैंडल के टूटने की वजह से गोदूराम सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में जीप में सवार अन्य लोगों ने उसे सामुदायिक केंद्र पहुंचाया।