Saturday, July 12, 2008

सुरजेवाला 20 जुलाई को फतेहाबाद में

फतेहाबाद 12 जुलाई/निस- अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला 20 जुलाई को फतेहाबाद के पंचायत भवन में जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्षा व जिला परिषद सदस्या मनदीप कौरिेगल ने रैस्ट हाउस में पत्रकारों को देते हुए बताया कि खेत मजदूर यूनियन कांंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला के प्रयासों से केंद्र सरकार ने किसानों के 60 हजार करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए हैं। इसके अलावा सरकार ने हथकरघा उद्योगों के 825 करोड़, किसानों के 1600 करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ किए हैं। जिला कार्यकारिणी 20 जुलाई को श्री सुरजेवाला को फतेहाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत करेगी। इस अवसर पर श्री सुरजेवाला किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे। आज की बैठक में बलकार सिंह संधू, नायब सिंह, टीटू गिल, कर्मजीत कोर, निर्मल सिंह, लक्ष्मण सिंह, गुरजीवन सिंह, वकील राम, रिछपाल गिल, जागर सिंह, गुरचरण सिंह, बलवन्द्रि सिंह डुल्ट, सुरेश बैनीवाल आदि मौजूद थे।