Thursday, July 17, 2008

कैलाशो सैनी कल भुना व भट्टू में

फतेहाबाद 17 जुलाई- इनैलो महिला विंग की जिला प्रधान कृष्णा पूनिया ने आज इनैलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती कैलाशो सैनी के आगमन को लेकर ग्रामीण हल्कों का दौरा किया और महिला कार्यकर्तार्ओं को भूना व भट्टू की बैठकों में आने का निमंत्रण दिया। श्रीमती पूनिया ने बताया कि कैलाशो सैनी कल सुबह 9 बजे भूना में जनता धर्मशाला और भट्टू में सुबह 11 बजे अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं ेको संबोधित करेंगी। भट्टू ब्लाक के गांव किरढान, मेहुवाला, सिरढान, ढाबी खुर्द, पीली मंदौरी, रामसरा, दैय्यड़, गदली, शेखुपुर दड़ोली व भूना ब्लाक के नहला, दहमान, बैजलपुर, खासा, गोरखपुर सहित अनेक गांवों में ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती पूनिया ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की हालत काफी बदतर है। महिलाओं से सरेआम बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है। श्रीमती पूनिया ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वह सरकार की नीतियों के विरोध में ज्यादा से ज्यादा तादाद में कैलाशो सैनी के विचार सुनने पहुंचे।