टोहाना 09 जुलाई- उपमंडल के गांव कन्हड़ी में मोदी ईंट भट्ठा के मालिक सुदर्शन मोदी व हरियाली काम्पलैक्स के मैनेजर दिनेश कुमार को पत्र लिखकर फिरोती मांगने के मामले में आज पुलिस ने रामकुमार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर ले लिया गया है ताकि मामले के असली अभियुक्तों को पकड़ा जा सके। फिरोती मांगने के मामले में पकड़ा गया उक्त आरोपी पहले से ही चूरापोस्त तस्करी में क्0 साल की सजा काट रहा है। टोहाना के व्यापारियों के साथ लगातार हो रही फिरौती की घटनाओ के बाद शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों हरियाणा व्यापार मँडल, आढ़ती एसोसिएशन, राइस शैलर एसो, भट्ठा एसो, सहित अनेक संगठनों ने एक बैठक आयोजित कर पुलिस से इस मामले का जल्द पटाक्षेप करने की मांग की है।