Thursday, July 10, 2008

अध्यापक पात्रता परीक्षा बेरोजगार युवकों के साथ एक भद्दा मजाक - इनसो

फतेहाबाद 10 जुलाई- सरकार द्वारा छात्रों के हितों के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में व छात्रों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर आज इडिंयन नैशनल स्टूडैंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) ने जिला प्रधान राकेश सिहाग के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में इनसो सदस्यों ने सरकार द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा को बेरोजगार युवकों के साथ एक भद्दा मजाक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरकार परीक्षा की आड़ में बेरोजगारों से धोखा कर काला धन कमा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही शिक्षा के सुधार के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हो, लेकिन वास्तव में अब तक इसे लागू नहीं करवाया जा रहा है। इनसो ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस तरह के औछे हथकंडे अपनाने बंद नही किए तो इनसो इसका विरोध करेगा। इस मौके पर इनसो हिसार के जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया, उपेन्द्र सिहाग, राजेश सोनी, सतपाल, प्रदीप, अशोक, राजपाल, प्रवीण कुमार, रिंकू सोनी, कंवल शर्मा, आत्माराम किरढान सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।