Friday, July 18, 2008

कांग्रेस के सांसद अरविन्द शर्मा ने की बगावत



नई दिल्ली 18 जुलाई/निस- करनाल से कांग्रेस के सांसद अरविन्द शर्मा का गुस्सा आज मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिह हुड्डा व यूपीए सरकार के विरूद्ध फूट ही पड़ा। उन्होंने दिल्ली में प्रैस कान्फ्रेंस कर यूपीए सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नाराजगी दिखाई। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार बिना वजह मायावती को परेशान कर रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह विश्वासमत के विरूद्ध वोट डालेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि वे 22 जुलाई को ही पत्ते खोलेंगे। वहीं सिरसा के सांसद आत्मा सिंह गिल ने तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने दो बार देवीलाल की सरकार बचाई थी। वह किसी लालच में नहीं आएंगे। वह उम्र भर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ रहेंगे।