Thursday, July 17, 2008

हादसों में सात मरे





फतेहाबाद 17 जुलाइ- गत रात्रि गांव बड़ोपल व धांगड़ के बीच एक झोटे को बचाने के चक्कर में असंतुलित कैंटर व इडिंका कार के बीच हुई टक्कर में एक दंपत्ति व दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई व कैंटर का कंडक्टर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली से अबोहर जा रहे एक कैंटर जब गांव बड़ोपल व धांगड़ के बीच था, तो अचानक कैंटर के आगे एक झोटा आ गया। झोटा को बचाने के चक्कर में कैंटर असंंतुलित होकर सामने से आ रही एक इडिंका कार से टकरा गया। इस घटना में कैंटर चालक महेन्द्र कुमार (23) पुत्र भानी राम निवासी अबोहर, कार में सवार संदीप सोढी पुत्र प्रेम सोढ़ी, उसकी पत्नी रितु सोढ़ी, कार चालक मलकीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व कैंटर का कंडक्टर गुरमीत घायल हो गया। बताया जाता है कि उक्त कार में सवार संदीप सोढी गंगानगर से दिल्ली में अपनी पत्नी रितु सोढी का इंटरव्यू दिलवाने जा रहा था। रितु सोढी गवर्नमेंट कालेज गंगानगर में लैक्चरार के पद पर कार्यरत थी, जबकि उसका पति गंगानगर में एग्रीकल्चर डिपार्टमेँट में कार्यरत था। मृतक संदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मृतक दंपत्ति अपने पीछे तीन नन्हीं कलियां छोड़ गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में लाया गया है तथा पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।एक अन्य हादसे में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पन्नीवाला मोटा के नजदीक एक कार के अनियत्रिंत होकर कीकर से टकरा जाने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पृथ्वी सिंह पुत्र भागीरथ, रविन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी धांगड़ व नाढ़ोड़ी निवासी शंकर पुत्र जसराम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त तीनों व्यक्ति एक कार मे ंसवार होकर राजस्थान के लक्सरा में अपने परिवार की नवविवाहित लड़की को मायके लाने के लिए जा रहे थे कि करीब साढ़े छह बजे कार अनियत्रिंत होकर कीकर से जा टकराई। इस टक्कर में कार में सवार पृथ्वी, रविन्द्र व शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। शवों का सिरसा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।