Saturday, July 12, 2008
वेश्यावृति के अड्डे का भांडाफोड़
डबवाली 12 जुलाई - स्थानीय इदिंरा कालोनी में आज पुलिस ने दो महिलाओं अमरजीत व आन्टो देवी के घर छापा मार कर वेश्यावृति के अड्डे का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इन अड्डों पर दो युवतियों रानी (डबवाली), पूजा (मलोट) व डबवाली के सतीश को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा है। छापे के दौरान एक युगल भागने में सफल रहा।