हांसी 22 जुलाई- आज सुबह करीब 12 बजे दो अज्ञात युवकों ने बजरिया चौक स्थित कला वस्त्र निकेतन के मालिक सुशील जैन पर गोलियां चलाकर उन्हें घायल कर दिया है। सुशील जैन को गंभीर अवस्था में हिसार के सीएमसी हस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 11:50 पर जब अपनी दुकान पर बैठे थे तो पैदल चल रहे दो अज्ञात युवकों ने अपनी रिवाल्वर निकाली और सुशील जैन पर फायर कर दिया। रिवाल्वर से निकली दो गोलियां सुशील जैन के आर-पार निकल गई। गोलियां चलाने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दज र्कर छानबीन शुरू कर दी है।