Wednesday, July 16, 2008
परविन्द्र व विरेन्द्र बने शिकायत निवारण समिति के सदस्य
चंडीगढ़ 16 जुलाई -हरियाणा सरकार ने श्री परविन्द्र सिंह, गांव रतनगढ़, जिला फतेहाबाद और श्री विरेन्द्र शर्मा, रतिया, जिला फतेहाबाद को जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति, फतेहाबाद का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है। इसी प्रकार, श्री देवेन्द्र गदौली, गांव गदौली खुर्द, जिला गुड़गांव को जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति, गुड़गांव का तथा श्री मोहिन्द्र सामा, उकलाना, जिला हिसार तथा श्री राम प्रशाद सैनी, मोहल्ला सैनियान, जिला हिसार को जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति, हिसार का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री चरण सिंह, गांव गढ़ी बीरबल, जिला करनाल और श्री विनोद गोयल, करनाल को जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति, करनाल का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ0 अरवन कुमार मेहत्ता, पेहवा, जिला कुरूक्षेत्र तथा श्री सुशील कुमार, अनाज मण्डी, पेहावा , जिला कुरूक्षेत्र को जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति, कुरूक्षेत्र का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री कुलदीप नकोड़ा, गांव नकोड़ा, जिला सिरसा और श्री दरबारा सिंह, गांव शेरगढ़, जिला सिरसा को जिला लोक सम्पर्क एवं शिकायत निवारण समिति, सिरसा का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।