चंडीगढ़, 10जुलाई - हरियाणा सरकार ने विकास एवं पंचायत विभाग के 14 समाज शिक्षा विकास अधिकारी (एसईडीओ), 4 लेखाकार और एक प्रधान लिपिक को तुरंत प्रभाव से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) पदोन्नत किया है और साथ ही 9 अतिरिक्त बीडीपीओ के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है।हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव श्री धर्मबीर सिंह, जो विकास एवं पंचायत विभाग के लिए मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध है, ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नति पाने वालों में श्री अशोक कुमार को बीडीपीओ, निसिंग, जबकि दीपक को बावल नियुक्ति दी गई है। इसी तरह ओम प्रकाश को पुन्हाना, श्री नरिंदर सिंह को हांसी-2, श्री राकेश कुमार वोहरा को मुंडलाना, श्री हुकम चंद को समालखा, श्रीमती शशि रानी को बवानी खेड़ा, श्री दिनेश कुमार को अंबाला-1, श्री नरेश कुमार को मतलोडा, श्री दुर्गा दत्त को बरवाला (हिसार), श्री झाबर सिंह को महेन्द्रगढ़, श्री रतन सिंह को बल्लभगढ़, श्री अनिल कुमार को नांगल चौधरी, श्री सूरत सिंह को असंध, श्री मोहिन्द्र सिंह को कैरू और श्री मोहन सिंह को फिरोजपुर झिरका लगाया गया है। जबकि श्रीमती आशा वर्मा, श्री रवि कुमार और श्री यश शर्मा के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि स्थानांतरण के बाद श्री एन।के। मल्होत्रा को बीडीपीओ रायपुर रानी, जबकि राज कुमार शर्मा को रादौर, श्री कुलदीप सिंह को अटेली, प्रीतपाल सिंह को बाबैन और राजेन्द्र सिंह यादव को तावडु तथा इसी प्रकार श्री कपिल कुमार, श्री जरनैल सिंह, श्री कंवर दमन और श्री महेन्द्र सिंह लक्खा को क्रमश: छछरौली, कलानौर, पिंजौर तथा दादरी-1 में बीडीपीओ नियुक्ति किया है।श्री धर्मबीर सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू होने तथा वर्तमान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए जा रहे अभूतपूर्व विकास कारयो के चलते विकास एवं पंचायत विभाग पर जिम्मेवारी बढ़ी है और इसी के चलते विभाग द्वारा पदोन्नति एवं रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने के प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में 19 पदोन्नतियां एवं नौ बीडीपीओ के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए गए है।