Monday, July 21, 2008

दो उपायुक्त और तीन उप मण्डल अधिकारी तब्दील

चंडीगढ़, 21 जुलाई - हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो एवं हरियाणा सिविल सेवा के चार अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं, जिनमें दो उपायुक्त और तीन उप मण्डल अधिकारी(नागरिक) शामिल हैं। झज्जर के उपायुक्त श्री विजय सिंह दहिया को एक रिक्त स्थान पर पानीपत का उपायुक्त लगाया गया है, जबकि यमुनानगर के उपायुक्त श्री नितिन कुमार यादव को श्री दहिया के स्थान पर झज्जर का उपायुक्त लगाया गया है। रतिया के उप मण्डल अधिकारी (नागरिक) श्री योगेश कुमार मेहता को श्री विनय सिंह के स्थान पर तोशाम का उप मण्डल अधिकारी (नागरिक), श्री विनय सिंह को रिक्त स्थान पर हरियाणा पर्यटन निगम में महाप्रबन्धक लगाया है तथा महम के उप मण्डल अधिकारी (नागरिक) श्री मुनीश नागपाल को श्री मेहता के स्थान पर रतिया का उप मण्डल अधिकारी (नागरिक) व पण्डित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रशासन), श्री जग निवास महम के नए उप मण्डल अधिकारी (नागरिक) होंगे।