Monday, July 21, 2008

फतेहाबाद में प्रथम बार विकास परिषद द्वारा पतंग प्रतियोगिता आयोजित









फतेहाबाद 21 जुलाई/निस- फतेहाबाद के इतिहास में प्रथम बार कल सांय भारत विकास परिषद द्वारा कुलदीप रिर्सोट में पतंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उपायुक्त ओ।पी। श्योराण के अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए के अध्यक्ष डा। वीरेन्द्र सिवाच व कार्यक्रम अध्यक्ष स्वर्णकार सभा के प्रधान बन्टी सैदयौड़ा ने पतंगबाजी का आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में युवाओं के अलावा महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। शहर में प्रथम बार महिलाएं व बच्चे पतंगबाजी के मैदान में उतरे। शहरवासियों का उत्साह देखकर उपायुक्त बोले कि ऐसी प्रतियोगिताएं समाज को जोड़ने का काम करती हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्होंने भारत विकास परिषद के विभिन्न प्रोजेक्टों की सराहना की। उन्होंने एम्बुलैंस के लिए 6 हजार रुपए प्रति वर्ष देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम अध्यक्ष बंटी सैदयौड़ा ने कहा कि वह परिषद के परिवार मिलन समारोह से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने परिषद के कार्यक्रमों के लिए कुलदीप रिर्सोट हमेशा निशुल्क देने की घोषणा की। अतिथियों ने पौधारोपण भी किया तथा उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। पतंग प्रतियोगिता का फाईनल मैच विनोद अरोड़ा, सुमन बाला मैहता, साकेत मैहता, जसपाल सिंह, भारत बंसल, नरेश सचदेवा, हरीश मैहता व बंटी ग्रोवर के बीच हुआ। फाईनल मुकाबला काफी रोचक रहा। अंत में जसपाल सिंह व हरीश मैहता देर तक पेचे लड़ाते रहे। मगर प्रतियोगिता डैफोडिल्स स्कूल के संचालक हरीश मैहता के नाम रही। व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद मिढा व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सरदाना ने प्रतियोगिता में प्रथम रहे हरीश मैहता व द्वितीय रहे जसपाल सिंह को सम्मानित किया। बच्चों के बीच हुई म्युजिकल चेयर में राहुल टुटेजा प्रथम व बिटिया गौरी द्वितीय रही। वहीं महिलाओं में श्रीमती डा। पूनम मैहता प्रथम व श्रीमती प्रवीण मेंहदीरत्ता द्वितीय रहीं। बिस्कुट खिलाओ प्रतियोगिता मे राज भाटिया व अर्जुन सिंह भाटिया ने, रबड़ लगाओ प्रतियोगिता में शेफाली व रविन्द्र आहूजा ने, पैसिंल शार्प प्रतियोगिता किरण सचदेवा ने जीती। सैफ्टी पिन चैन बनाओ प्रतियोगिता काव्या मैहता के नाम रही। थर्मोकोल बाल प्रतियोगिता शैलेन तनेजा ने जीती। कार्यक्रम अध्यक्ष बंटी सैदयौड़ा ने विजेताओं के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों सुशील मानव, सुनील सचदेवा, जगदीश रावी, मनोज हिसारी, बलवान शर्मा, सुशील बंसल, सुरेन्द्र कटारिया को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन के।के। अरोड़ा व प्रतियोगिता का आयोजन विनोद अरोड़ा ने किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन जसपाल सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतियोगियों व अतिथियों का आभार जताया।