Tuesday, July 8, 2008

हजकां नेता गिरफ्तार

रतिया 07 जुलाई/राजेन्द्र मित्तल/सचिन ललित- घग्घर पुल हादसे में प्रशासन द्वारा नामजद किए गए लोगों में से पुलिस ने आज हजकां व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रमेश गर्ग पप्पू, विजय सिंह आरेवाला को गिरफ्तार किया है जबकि हजकां के प्रदेश महासचिव मंगतराम लालवास स्वयं फतेहाबाद अदालत में पेश हुए। उक्त तीनों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिता दहिया की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस द्वारा अचानक गिरफ्तारी करने से शहर में एक बार फिर तनाव का माहौल हो गया और मामले के उग्र होने की सभावनाएं बनी हुुई हैं। शहर के गणमान्य लोगों ने स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में बैठक आयोजित कर प्रशासन के इस निर्णय पर रोष भी जताया है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सतपाल जिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा, सर्व व्यापार मंडल प्रधान ऋषिकेश गर्ग, व्यापार मंडल के प्रधान बलबीर बाड़ा, रमेश सिंगला, राजकुमार मित्तल, का. अजमेर, ऋषिपाल गुप्ता, मृतक सोनू गर्ग के पिता डा. सुरेन्द्र गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। बैैठक मे उक्त मामले को लेकर कल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 15सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सतपाल जिंदल, रमश्ो सिंगला, ऋषिकेश गर्ग, बलबीर सिंह बाड़ा, जीडी मैहता, तेजेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश, रमेश तनेजा एडवोकेट, कीर्ती जैन, दलबीरसिंह, अशोक गर्ग, सुरेश सिंगला, सुरेन्द्र गर्ग, विष्णु गर्ग व किरण शामिल हैं। यह कमेटी मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंप कर मृतक सोनू की पत्नी को नौकरी देने, लापरवाह एसडीएम व नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने व प्रशासन द्वारा शहर वासियों पर बनाए गए मामले को खारिज करने की मांग करेगा।