Thursday, July 10, 2008
आवेदन पत्र आमत्रिंत
कुरूक्षेत्र , 10 जुलाई - दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने परम्परागत, व्यावसायिक, पार्श्व प्रवेश तथा मुक्त संकाय कोर्सों में दाखिला लेने हेतु आवेदन पत्र आमत्रिंत किए हैं। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ यह जानकारी देते हुए कहा कि दाखिला फार्म तथा अन्य जानकारी सहित प्रोस्पैक्टस विश्वविद्यालय के काउंटर अथवा डाक द्वारा अथवा हरियाणा में प्राधिकृत डाकघरों तथा डी डिविजन, आरएमएस, असफ अली रोड, नई दिल्ली से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रोस्पैक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कोर्सों में दाखिला लेने हेतु आवेदन 26 सितम्बर तथा बी।पी।पी। /एम।ए।(शिक्षा) भाग-1/एम।फिल कोर्सों के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक पहुँच जाने चाहिएं