Monday, July 14, 2008

मत्रिंयों के स्वैच्छिक अनुदान की सीमा बढ़ी

चण्डीगढ़, 14 जुलाई - हरियाणा मत्रिंमण्डल की आज यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री तथा राज्य मत्रिंयों के स्वैच्छिक अनुदान की सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के स्वैच्छिक अनुदान की निर्धारित 6 करोड़ रुपये की वार्षिक सीमा को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये वार्षिक, विधानसभा के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री की 75 लाख रुपये से बढ़ाकर एक-एक करोड़ रुपये, विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं राज्य मत्रिंयों की सीमा भी 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75-75 लाख रुपये वार्षिक की है।