Saturday, July 19, 2008

अध्यापक पात्रता परीक्षा को कोर्ट में चुनौती

फतेहाबाद 19 जुलाई - हरियाणा सरकार द्वारा अध्यापकों की ली जाने वाली पात्रता परीक्षा के निर्णय के विरूद्ध जेबीटी व बीएड डिप्लोमा धारकों ने पंजाब व हरियाणा में हाईकोर्ट में केस दायर कर दिया है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट सोमवार को करेगी। ज्ञात रहे कि हरियाणा सरकार द्वारा अध्यापकों की पात्रता साबित करने के लिए पात्रता परीक्षा लिए जाने को गलत ठहराते हुए जेबीटी व डिप्लोमा धारक बेरोजगारों ने कहा कि वह पहले ही सरकार के नियमानुसार परीक्षा दे अपनी पात्रता सिद्ध कर चुके हैं। उसके बावजूद सरकार इस तरह की परीक्षाओं से बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक कर रही है।