

फतेहाबाद 15 जुलाई- जिले की 11वीं वर्षगांठ पर जिला वासियों को बधाई देते हुए उपायुक्त ओ.पी. श्योराण ने लोगों से आह्वान किया कि वे जनसमस्याओं को लेकर जागरूक बने। उन्होंने कालोनियों के अव्यवस्थित ढंग पर अविकसित होने पर चिंता जताई। उपायुक्त ने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे किसी भी नई कालोनी में प्लाट लेने से पहले कालोनाइजर से पेयजल, बिजली व सीवरेज व्यवस्था के बारे में अच्छी तरह सुनिश्चित कर ले। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित ढंग से बनी कालोनियों के कारण शहर की सीवरेज व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त उपायुक्त सीजी रजनीकांथन ने भी जिला वासियों को जिला की वर्षगांठ पर बधाई देते हुए बताया कि डीआरडीए ने जिले की बीपीएल की नई सूचि जारी कर दी है। नई सूचि के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 48 हजार परिवारों को बीपीएल सूचि में लिया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में छह हजार लोगों को बीपीएल सूचि में लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रथम बार आज कोई भी टैस्ट ऑन लिया गया है। उन्होंने बताया कि असिस्टैंट ब्लाग कोर्डीनेटर के 6 पदों के लिए आज 207 उम्मीदवारों ने एमएम पोलटैक्निकल कालेज की कम्प्यूटर लैब में आन लाइन टैस्ट दिया। श्री रजनीकांथन ने बताया कि इन उम्मीदवारों को 15 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। इनकी नियुक्ति अनुबंध आधार पर होगी।