Wednesday, July 2, 2008

फतेहाबाद के उपायुक्त ने बांटे स्ट्रीट मेल पुरस्कार





फतेहाबाद 2 जुलाई/सुरेश भट्टी- स्ट्रीट मेल द्वारा शुरू की गई ‘एसएमएस प्राइज कान्टैस्ट’ प्रतियोगिता के विजेताओं को उपायुक्त ओ।पी। श्योराण ने आज स्ट्रीट मेल कार्यालय में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ-साथ ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर चहुंमुखी विकास करें। उपायुक्त श्री श्योराण ने सांध्य दैनिक स्ट्रीट मेल द्वारा छुट्टियों में बच्चों के लिए शुरू की गई ‘एसएमएस प्राइज कान्टैस्ट’प्रतियोगिता की सराहना की। इस मौके पर विजयी रहे वशिंका बजाज, अभिमन्यु, पुनीत, तरूण, सचित, साहिल, आकाश, रोहित, अरूण, बबलू, जयंत, महक, मनोज, सुनयना, असीम, मुनीष, सिद्ध सवीर, जुबिन, पवित्र, रोहन, रम्मी, भास्कर व रोबिन को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला लोकसंपर्क अधिकारी साहिब राम गोदारा, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामकुमार भारती, पूर्व प्रधान जगदीश रावी, दि ट्रिब्यून के संवाददाता सुशील मानव, जनादेश संपादक सुनील सचदेवा, पंजाबी केसरी के ब्यूरो चीफ बलराम सैनी, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र असीजा, दैनिक भास्कर से नरेन्द्र मदान, संजय आहूजा, सिटी हलचल के संपादक सतीश बजाज, अजीत समाचार के संवाददाता सुरेन्द्र कटारिया, पत्रकार सुशील बंसल, डा। रमेश सेठी, पंकज बंसल के अलावा बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे।