टोहाना 2जुलाई/सुरेश/सुगंध
हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो कुलदीप बिश्रोई आज टोहाना में सफल रैली आयोजित कर अपना शक्ति प्रदर्शन करने में सफल रहे। टोहाना की नई अनाजमंडी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कुलदीप बिश्रोई ने कहा कि जनता उन्हें एक बार मौका दे तो वह हरियाणा को खुशहाल बना देंगे। उन्होंने आज तक जनता के लिए ही काम किया है और भविष्य में भी वह कभी भी जनता के हितों को ठेस पहुंचा कर अपना भला करना नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता की परेशानियों को समझते हुए सांसद पद से इस्तीफा दिया है और उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने राज्यपाल पद को त्याग दिया था। रैली में कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए श्री बिश्रोई ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के कीमती वोटों के बदले उन्हें महंगाई दी है। जिसकी मार जनता को रह-रह कर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में चारों ओर अफरा-तफरी है। प्रदेश में गुंडाराज है। हुड्डा सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शासन की प्रशासन पर पकड़ ही नहीं रही है। एसईजैड के मुद्दे पर बोलते हुए श्री बिश्रोई ने कहा कि जब तक इसका हल नहीं होगा, तब तक वह इसकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। सरकार ने एसईजैड के नाम पर लाखों-करोड़ों का घोटाला किया है। उपचुनावों में हजकां के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जहां स्थिति अच्छी होगी, वहां उम्मीदवार की घोषणा पहले से ही कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में सभी बिरादरियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। रैली में मनोज बिश्रोेई ने श्री बिश्रोई को फूल माला व रामेश्वर बिश्रोई ने पगड़ी व चांदी का रथ भेंट किया। बिश्रोई धर्मशाला के प्रधान आत्माराम ने श्री बिश्रोई को पगड़ी व ईश्वर खोबड़ा ने चांदी का मुकुट, सुरज मैहता ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक नेताओं ने हजकां में शामिल होने की घोषणा की। हजकां मं शामिल होने वाले नेताओं में ब्लाक समिति चेयरमैन जगन्नाथ, नांगला ब्लाक समिति सदस्य सत्ता प्रधान, लोहाखेड़ा से गुरदेव, गाजूवाला से सुभाष, टोहाना से पाला राम व तरसेम सहित अनेक लोग हजकां में शामिल हुए। वहीं हंसावाला से सुभाष इनैलो छोड़ हजकां में शामिल हो गए हैं। रैली के बाद कुलदीप बिश्रोई ने बिश्रोई मदिंर में माथा टेका और वहां आयोजित जलपान समारोह में भी भाग लिया। इस मौके पर मनीराम केहरवाला, प्रताप चौटाला, देवीलाल मांजू, रणसिंह बैनीवाल, मंगतराम लालवास, स। जरनैल सिह, राजेन्द्र चौधरी काका, कुलवंत सिंह बराड़, बाबा बूटा सिंह, कृष्ण रोहज, बिमला रोहज, बलवान सिंह दौलतपुरिया, का। रामेश्वर बिश्रोई, मनोज बिश्रोई, सुभाष खिलेरी, सुभाष बिश्रोई, सुभाष रायल, सुभाष पपिया, नरेश डेलू, ओमप्रकाश मोगा, इन्द्रजीत पूनिया, बसंत रुखाया, टीटू भ्याना, डा। जितेन्द्र चौधरी, अरूण दुखी, दिनेश चौधरी, टेकचंद नैन, सूबे सिंह पूनिया सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।