Wednesday, July 2, 2008

हरियाणा 2 जुलाइ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि पिछले इनेलो शासनकाल में हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईडीसी) के लिए गुड़गांव जिला के पांच गांवों की अधिग्रहित की गई लगभग1595 एकड़ भूमि को लेकर यदि किसान कोर्ट में जाते हैं तो हुड्डा सरकार किसानों की मदद करेगी और सरकार का प्रयास रहेगा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले। विद्रोही ने कहा कि एचएसआईडीसी के लिए इनेलो शासनकाल में गुड़गांव जिला के गांव खांडसा, नरसिंहपुर, मोहम्मदपुर झाडसा, गाड़ौली खुर्द तथा हरसरू की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। प्रदेश में हुड्डा सरकार बनने से पहले इस जमीन का सैक्शन 4व5 हो चुका था तथा जनवरी,2006में सैक्शन-9किया गया। इसके बाद इस जमीन का अवार्ड 27 जनवरी, 2006 को सुनाया गया और तब तक मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा पूरे प्रदेश में अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का फ्लोर रेट बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी थी। इस घोषणा का लाभ इन पांच गांवों के किसानों को भी हुआ और जो जमीन चौटाला राज में महज दो से साढ़े चार लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों से ली जा रही थी, उस जमीन का 12।50लाख रूपए से लेकर15लाख रूपए तक का रेट मुकर्र हुआ।