Saturday, July 5, 2008

डेरा मुखी सीबीआई की कोर्ट में पेश नहीं हुए।

अंबाला 05 जुलाई- यौन शोषण व हत्या के आरोप में फंसे डेरा मुखी आज सीबीआई की अंबाला कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने मेडीकल के आधार पर छुट्टी की एप्लीकेशन दी थी। डेरा के वकील ने कहा कि डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए वह आज नहीं आ पाए। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की है। आज अदालत में यौन शोषण के मामले पर बहस पूरी हो गई। आज डेरा मुखी की पेशी को लेकर पुलिस काफी सतर्क थी। अंबाला में हाई अलर्ट की स्थिति थी। पड़ोसी जिलों से पुलिस की कई बटालियन मंगाई गइर् थी। सिख संगत ने चेंतावनी दे रखी थी कि यदि डेरा मुखी ने इस बारे अंबाला में सत्संग किया तो सिख समूह उनका विरोध करेगा। सिक्ख संंगठनों की चेतावनी के चलते प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। परंतु डेरामुखी के ना आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।