फतेहाबाद 05 जुलाई- हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों एंव सड़को पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अधिक्तम गति सीमा निर्धारित की है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ओ पी श्योरान ने बताया कि शैक्षणिक सस्थानों के निकट मोटरकार, मोटर साईकिल, स्कूटर, आटोरिक्शा तथा हल्के मोटरवाहन को छोड़ कर सभी यातायात के साधनों की अधिक्तम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रतिघण्टा होनी चाहिए तथा अन्य सभी स्थानों व नगरपालिका क्षेत्रों के अन्दर उपरगामी पुलों के हिस्से को छोड़ कर इन सभी श्रेणियों के वाहनों के लिए गतिसीमा 50 किलोमीटर प्रतिघण्टा निर्धारित की गई है। जिला उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर एक परिवहन वाहन को छोड़ कर मोटरकार व हल्के मोटरवाहनों के लिए अधिक्तम गति सीमा 90 किलोमीटर प्रतिघण्टा तथा मोटरसाईकिल एंव स्कूटर के लिए यह गतिसीमा 50 किलोमीटर प्रतिघण्टा और आटोरिक्शा के लिए यह गतिसीमा 40 किलोमीटर प्रतिघण्टा निर्धारित की गई है। राज्यराज मार्गो पर एक परिवहन वाहन को छोड़ कर मोटरकार व हल्के मोटर वाहनों के लिए अधिक्तम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रतिघण्टा तथा मोटर साईकिल एंव स्कूटर के लिए यह गतिसीमा 50 किलोमीटर प्रतिघण्टा व आटोरिक्शा के लिए 35 किलोमीटर प्रतिघण्टा निर्धारित की गई है।
Saturday, July 5, 2008
सरकार ने तय की चक्के की रफ्तार