Thursday, July 3, 2008

पूर्व मंत्री विनोद कुमार मड़िया का निधन

टोहाना 03 जुलाई/सुगंध- पूर्व मंत्री विनोद कुमार मड़िया का आज सुबह निधन हो गया है। श्री मड़िया का अतिंम संस्कार गमगीन माहौल में स्वर्गाश्रम में किया गया, जहां शहर के अनेक सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्री मड़िया के परिजनों ने बताया कि वह रात्रि भोजन लेकर सोए थे लेकिन सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए। श्री मड़िया की मौत का कारण हृदयाघात होना बताया गया है। श्री मड़िया शराब का व्यवसाय करते थे व उनका परिवार कांंग्रेस समर्थक था। वह 1996 में लोकदल सीट से हल्के के विधायक भी चुने गए। चौ. बंसीलाल ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री मड़िया को मंत्री पद से भी नवाजा था। लेकिन पिछले कई वर्षों से वह राजनीतिक में सक्रिय नहीं थे।