Thursday, July 3, 2008

फतेहाबाद व टोहाना में बंद का व्यापक असर


फतेहाबाद 03 जुलाई/सुदर्शन नरूला- अमरनाथ श्राईन बोर्ड को दी गई भूमि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा वापिस लिए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल सहित हिन्दुवादी संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का आज जिला फतेहाबाद के फतेहाबाद व टोहाना शहर में दोपहर तक व्यापक असर देखा गया। फतेहाबाद शहर के अधिकतर निजी शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश रहा। संगठनों के आह्वान पर दोपहर तक दुकानदारों ने अपने व्यापारिक संस्थान बंद रखे लेकिन दोपहर बाद धीरे-धीरे शहर के सारे व्यापारिक संस्थान खुले नजर आए, वहीं अनेक स्थानों से झड़पों की अनेक छुटपुट घटनाओं की सूचना है। आज सुबह से हिन्दुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर शहर के मेन बाजार, थाना रोड़, जवाहर चौक, शिव चौक, हंस मार्किट, नया बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर पहुंच कर दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की। वहीं शातिंप्रिय तरीके से शहर में बंद रखने के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हुए थे। एसपी सौरभ सिंह ने स्वयं स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर में गश्त भी की। भारत बंद का सरकारी संस्थानो व रोडवेज पर कोई असर नहीं देखा गया। सभी सरकारी संस्थान पहले की भातिं खुले रहे और रोडवेज की बसें भी सड़कों पर दौड़ती नजर आई। प्रदर्शनकारियों द्वारा दुकानदार से मारपीट भी की गई। बताया गया है कि उक्त दुकानदार अपनी दुकान बंद नहीं कर रहा था। जिसके चलते प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आए। शहर के माल रोड़ पर बंद का व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही माल रोड की अधिकतर दुकानें बंद नजर आई। बंद के चलते शहर की रौनक भी गायब रही तथा लोग जरूरतमंद वस्तुओं के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। बंद करवा रहे प्रदर्शनकारियों में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद, जिला अध्यक्ष ओपी रेल्हन, भारत भूषण मिढा, राधेश्याम टाटिंया, विश्व हिन्दु परिषद के जिला अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, आरएसएस के के कार्यवाह प्रधान बजरंग गोदारा, सुभाष शर्मा, रमेश रहेजा, गौरव रहेजा, अमित गर्ग, अमरीक सोढ़ी, धर्मवीर अरोड़ा, गुलशन रुखाया, सतपाल जिंदल, जयदयाल नारंग, लेखराज, कश्मीर सिंह, शम्मी धींगड़ा, विजय गोयल, हीरा लाल गुप्ता, कीर्ती कुमार, प्रमोद कुमार, राज कुमार सरदाना, सुधीर अरोड़्ा, देसराज वरतिया, बलदेव ग्रोहा, वेद फुलां, विनोद बंसल, केके अरोड़ा, महेश ललित, जयवीर सुथार, दीपक शास्त्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बंद में भाग लिया। बंद को सफल बनाने मे हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ, दुर्गा मदिंर सभा, हलवाइ्र यूनियन, प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन, गारमेंट एसोसिएशन सहित अनेक व्यापारिक संगठनों ने पूर्ण सहयोग दिया। टोहाना संवाददाता सुगंध के अनुसार टोहाना में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। भाजपा व इससे संबधिंत अनेक हिन्दुवादी संगठनों में शहर मेें बंद को सफल बनाने के लिए बाजारों में हिसंक दबाव बनाया। प्रदर्शनकारियोंं ने अनेक दुकानों के शट्टरों पर लाठियां भी बजाई। पुलिस ने इन हिंसक होते युवाओं पर लाठी चार्ज भी किया। स्थानीय अनाजमंडी में शरारती तत्वों ने एक जगह टायरों आदि को आग भी लगा दी। वहीं टोहाना रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने फिरोजपुर-मुम्बई जनता एक्सप्रेस को भी 10 मिनट तक रोके रखा। दिनभर तनाव के चलते बाजारों में भय का माहौल रहा, जिस कारण व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखना ही उचित समझा। भाजपा के सहयोगी संगठनों द्वारा आक्रामक रुख अपनाने की हल्के के समाजसेवी संंगठनों ने निंदा की है। वहीं पुलिस द्वारा भी किसी अनहोनी से बचने के लिए शहर में चौकसी बढ़ा दी गई। रतिया संवाददाता राजेन्द्र/सचिन के अनुसार विश्व हिन्दु परिषद व भाजपा के आह्वान पर राष्ट्र व्यापी हड़ताल का रतिया में कोई असर नहीं देखा गया। पूरा शहर पहले की तरह खुला रहा। यहां तक कि स्वयं भाजपा व विहिप के सदस्यों के भी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले नजर आए। रतिया के भाजपा नेता फतेहाबाद के बंद में शामिल नजर आए। वहीं भूना में भी बंद का कोई व्यापक असर नहीं देखा गया। हालाकिं भाजपा नेताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मोलूराम रुलहानिया के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर दुकानें बंद रखने का आह्वान किया। लेकिन अधिकतर दुकानें पूर्व की भातिं खुली रही। वहीं जिले के कस्बे जाखल व हिसार में बंद का मिलाजुला असर देखा गया। जाखल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी शिक्षण संस्थान भी बंद करवा दिए, वहीं सिरसा जिले में भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से बंद रखने में सफल साबित हुए। शहर के अधिकतर बाजार शाम तक बंद रहे।