Friday, July 4, 2008

हाईटेक रैली करूँगा - कुलबीर


फतेहाबाद 4 जुलाई : आगामी सितम्बर मास में भट्टू विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमन्त्री श्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा एक विशाल रैली को सम्बोधित करेंगें। यह रैली अब तक हुई सभी रेलियों के रिकार्ड ध्वस्त कर देगी।
यह दावा भट्टू विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री कुलबीर बैनिवाल ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की शिकायतें सुनने उपरान्त एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि यह रैली एक हाईटेक रैली होगी। इस रैली में जनता की आशाआें के अनुरुप मांगों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली में विशाल जनसैलाब उमडेगा़, क्योकिं पूर्व की रैली में मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूरा कर दिया है। उनका धन्यवाद करने के लिए यह रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली में पहुंचने वाले सभी लोगों का मान-सम्मान किया जाएगा और उन्ासे पारिवारिक सदस्य के रूप में ही संबंध कायम किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह में कार्यकर्त्ताओं से सलाह करके ही रैली का स्थल व तिथि की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सात जुलाई 2006 को भट्टू कलां में मुख्यमन्त्री की रैली में रखी गई सभी मांगो को पूरा किया है तथा हल्के की जो भी अन्य समस्या होगी मुख्यमन्त्री उसे अवश्य पूरी करेंगें। श्री बैनिवाल ने कहा कि इस रैली में लोगाें को आमन्त्रित करने के लिए वे भट्टू विधान क्षेत्र के गांवों का दौरा करेंगे तथा प्रत्येक गांव में इसके लिए कमेटियां गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में सभी कांग्रेसी विधायकों, मन्त्रियों व काग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को आमन्त्रित किया जाएगा।
विधायक श्री बैनीवाल ने कहा कि भट्टू हलके में करोड़ों रूपए विकास करवाए गए है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने हलके के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, वे केवल अपनी राजनीति रोटियां सेकने में ही व्यस्त रहे। लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सामूहिक विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि भट्टू विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों की ढाणियों में बिजली पहुंचाई जा रही है और किसानों को प्रयाप्त मात्रा में सिंचाई के लिए खालों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा चूली बागड़ियान, अग्रोहा व किरमारा गांव को मॉडल गांव बनाया जा रहा है। इन गांवों को लोगों को शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चिंदड़ गांव के लोगों की पेयजल समस्या की ओर ध्यान देते हुए जलघर बनाने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि गांव खाराखेड़ी में नवोदय विद्यालय, भट्टूकलां में रैस्ट हॉऊस, तहसील कार्यालय, पुलिस स्टेशन, पशु अस्पताल, खेल स्टेडियम, 132 केवी सब स्टेशन आदि के निर्माण कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अग्रोहा में बस स्टैड व आईटीआई का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है और लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की करनी और कथनी मे कोई अंतर नहीं है। पत्रकाराें के पूछे एक प्रश्र के जवाब में श्री बैनीवाल ने कहा कि मंत्रीमंडल का विस्तार का कार्य मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री व चेयरमैन पद का कोई लालच नहीं है वे तो कांग्रेस के सच्चे सिपाही के तौर पर जीवन भर लोगों की निस्वार्थ भावना से सेवा करते रहेंगे।
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस भट्टू के प्रधान बलजीत बैनीवाल, युवा प्रधान मनमोहन सांई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सांवत, अध्यक्ष मार्केट कमेटी टेकचंद राव, आत्माराम बैनीवाल, बोबी भाखर, राज्ोंद्र सरंपच खाराखेड़ी, कृष्ण बड़ोपलिया, इंद्राज सिंह, दलीप सिंह बेधड़क, दलीप सिंह जिंदल, राजेंद्र जांगड़ा, प्रमुख समाजसेवी श्रवण डूडी, रूघबीर डूडी, सज्जन जांगड़ा, कालूराम किरढान, जनस्वाथ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्मचंद, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एम एस बूरा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलभूषण बसंल सहित विभिन्न्ा गांवों के सरंपच और पंचायत समिति के सदस्य मौजूद थे।