Tuesday, July 8, 2008

मृतक दुकानदार का शव रखकर प्रदर्शन

हिसार08जुलाई- गत सायं तेलियां पुल पर दुकानदार नवीन की हत्या करने के आरोप में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में आज दुकानदारों ने परिजात चौक पर मृतक दुकानदार नवीन का शव रखकर प्रदर्शन किया। जब प्रदर्शनकारी लोगों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो तैश में आकर उन्होंने दो-तीन रोडवेज बसों के शीशे भी तोड़ डाले। बाद में एसपी ने मौके पर पहुंच कर दुकानदारों को समझाया और मृतक के अतिंम संस्कार के लिए तैयार किया। इस प्रदर्शन के चलते हिसार के बाजार दोपहर तक बंद रहे और करीब एक घंटे तक शहर में जाम लगा रहा।