

फतेहाबाद 08 जुलाई- अभी हाल में अपनी पहली अमेरिका यात्रा कर लौटे फतेहाबाद के प्रसिद्ध डाक्टर नवविक्रम कंबोज ने अपनी यात्रा के अनुभव बांटते हुए बताया कि मैं अमेरिका में फतेहाबाद से सैटल हुए लोगों को अपनी मेहनत के दम पर बहुत ऊंचे मुकाम पर देख फूला न समाया। मुझे बहुत खुशी हुई कि फतेहाबाद से समाजसेवी बृजभूषण मिढा, जो कि आजकल नवादा के रीनो शहर में रह रहे हैं, वहां भी समाजसेवा ही कर रहे हैं। विभिन्न उत्सवों व कार्यक्रमों पर जिलावासियों को एक साथ इकट्ठा करने का सराहनीय कार्य करने का श्रेय श्री मिढा को ही जाता है। वहीं फतेहाबाद के मोहब्बत पाल, जो कि अमेरिका में ट्रांसपोर्ट बिजनेस का काम करते हैं, काफी कम समय मे बहुत नाम कमा चुके हैं। मैने महसूस किया कि विदेश में रहकर भी भारतीय अपनी सभ्यता, संस्कृति को बनाए हुए हैं। ज्यादातर भारतीय, जो कि पंजाबी समुदाय से संबधिंत हैं, ने अमेरिका में जनरल स्टोर, गैस एजेंसी, ट्रांसपोर्ट, खेती, प्रोपर्टी डीलर, ग्रोसरी स्टोर, चिकित्सा इत्यादि में शाेहरत ओर पैसा दोनों कमा रहे हैं। अर्थव्यवस्था की मंदी के चलते जहां आम अमेरिकी नागरिक की हालत मुझे पतली नजर आई, वहीं भारतीय बचत प्रवृति के कारण संपन्न दिखे। फतेहाबाद की ढाणी मसीतांवाली से स। कश्मीर सिंह, स। चरणजीत, स। जोगा सिंह व सुशील नारंग ने भी अमेरिका में अपनी अच्छी सामाजिक स्थिति बनाई हुई है। मैंने अपनी इस अविस्मरणीय यात्रा में भारतीय सभ्यता व संस्कृति को और अधिक गरिमामय महसूस किया।