वाराणसी : वाराणसी पुलिस ने लड़कियों और महिलाओं को मोबाइल फोन पर अश्लील MMS भेजने वाले साइबर कैफे और कंप्यूटर का कारोबार करने वाले सात दूकानदारों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी संख्या में अश्लील सीडियां लैपटाप कंप्यूटर एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वाराणसी के एसएसपी विजय प्रकाश ने बताया कि कई पैरेंट्स की शिकायत के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को इस मामले की जांच में लगाया गया था जिसने सिगरा पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को एक साथ शहर के कई इलाकों में छापामारी की और साइबर कैफे चलाने वाले और कंप्यूटर का कारोबार करने वाले 7 दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दुकानदारों के पास से तीन कंप्यूटर, तीन लैपटॉप 2 मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में अश्लील सीडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए दूकानदारों के कंप्यूटर और लैपटॉप में सैकड़ों अश्लील फिल्में लोड मिली हैं जिसे वह युवकों और युवतियों के मोबाइल फोन में लोड करते थे और अपने व्यवसाय की आड़ में लड़कियों और महिलाओं को अश्लील SMS भेजा करते थे। प्रकाश ने बताया कि इस कारोबार में कई और लोगों के शामिल होने की भी आशंका है जिनकी तलाश की जा रही है। प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के चंगुल में बड़ी संख्या में शहर के युवा फंसे हुए थे। ये लोग अश्लील फिल्मों को मोबाइल में लोड करते जिसके एवज में बड़ी रकम वसूलते थे। उन्होंने बताया कि कई लड़कियों के पैरेंट्स ने पहले तो अश्लील MMS की बात छुपाई लेकिन जब बात हद से बाहर हो गई तो उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करायी थी जिसके आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की पहचान रवि गुप्ता, दीपक यादव, आर के सिंह, गौरव जायसवाल, शेषनाथ यादव, विनय सिंह और सुजीत गुप्ता के रूप में की गई है। पुलिस सभी गिरफ्तार दुकानदारों के घरों की जांच कर रही है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
Saturday, July 5, 2008
लड़कियों और महिलाओं को मोबाइल फोन पर अश्लील MMS भेजने वाले सात दुकानदार गिरफ्तार