Wednesday, July 9, 2008

रोहतक में एक परिवार के चार शव मिले

रोहतक 09 जुलाई- स्थानीय फतेहपुरी कालोनी में आज एक परिवार के चार सदस्यों के शव सदिंग्ध अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने आज पानीपत की टैक्सटाइल मिल में काम करने वाले जोगेन्द्र व उसकी पत्नी कमलेश, दो बेटों अभिषेक व आशु का शव बरामद किया है। जोगेन्द्र फांसी पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी के गले पर चोट का निशान है। जबकि दोनों बच्चों की मौत का कारण अज्ञात है। संभवत: यह हत्या का मामला हो सकता है। हो सकता है कि जोगेन्द्र ने पहले अपने परिवार का कत्ल कर स्वयं फांसी पर लटक गया हो गया।