हिसार 09 जुलाई- तेलियां पुल के नजदीक व्यापारी की हत्या के मामले में अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के रोष स्वरूप व्यापारियों ने आज भी आधे दिन तक अपनी दुकानें बंद रखी। दोपहर बाद ही हिसार के बाजार खुलने शुरू हुए। व्यापारी जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियो ने मांग की है कि उन पर लाठी चार्ज करने वाले डीएसपी को तुरंत निलबिंत किया जाए व व्यापारी के परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए।