Thursday, July 3, 2008

अध्यापक पात्रता परीक्षा-2008 कार्यक्रम में संशोधन

चंडीगढ़, 3 जुलाई - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही अध्यापक पात्रता परीक्षा-2008 कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अधिसूचित किया है कि हेडमास्टर की परीक्षा 27 जुलाई को, प्राथमिक अध्यापकों की 3 अगस्त को, अध्यापक/अध्यापिकाओं की 10 अगस्त को एवं प्राध्यापकों की परीक्षा 17 अगस्त 2008 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नेत्रहीन एवं ऐसे विकलांग उम्मीदवार जो दोनों हाथों से लिखने में असमर्थ हो, की सुविधा के लिए किसी सरकारी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय के स्नातक अतिंम वर्ष के छात्रों से लिखने में सहायता ले सकते है। जिसके लिए उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें स्पष्ट रूप से वर्णित हो कि परीक्षार्थी दोनों हाथों से लिखने में असमर्थ है। इसके अलावा ऐसे विद्यार्थियों के पता सहित दो-दो फोटो संबधिंत महाविद्यालय के प्राचार्य से सत्यापित करवाकर बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।