Thursday, July 31, 2008

ओलावृष्टि से हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए 26 लाख स्वीकृत - दुडा राम


फतेहाबाद 31 जुलाई: प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी व मार्च 2007 के दौरान ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर किसानों को 235 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है।
यह जानकारी कृषि एवं जेल विभाग हरियाणा के संसदीय सचिव श्री दुड़ाराम ने आज स्थानीय अनाज मण्डी में किसानों की समस्याएं सुनने उपरान्त दी। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद हल्के के गाव जैसे गोरखपुर,हजरांवा तथा खासापठाना के किसान मुआवजा राशि से वचिंत रह गए थे, उन्हें शीघ्र ही ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमन्त्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने उक्त गांवों के किसानों के फरवरी-07 के दौरान ओलावृष्टि से हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए 26 लाख रुपए से भी अधिक राशि स्वीकृत की है। उन्होंने मुख्यमन्त्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि गोरखपुर के किसानों को 21 लाख 91 हजार रुपए,हजरावां के किसानों के लिए दो लाख पांच हजार रुपए तथा खासापठाना के किसानों के लिए 2 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि मुआवजा के रूप में शीघ्र ही वितरित की जाएगी।
श्री दुड़ाराम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा औलावृष्टि मुआवजे में रिकार्ड वृद्धि की गई है ताकि किसान की फसल के नुकसान की भरपाई की जा सके। उनहोंने कहा कि गेहूं के लिए नुकसान के आधार पर मुआवजा तीन हजार,चार हजार और पांच हजार रुपए तथा अन्य फसलों के लिए दो हजार रुपए, तीन हजार तथा चार हजार रुपए प्रति एकड़ निर्धारित किए है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु पर मुआवजा राशि 50 हजार रुपए से बढ़ा कर दो लाख रुपए प्रति व्यक्ति तथा पशुओं की मृत्यु पर दोगुणा राशि की गई है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की रबि-07 की फसले 25 प्रतिशत व इससे अधिक क्षतिग्रस्त हुई उनके अल्पकालीन ऋण मध्यम दर्जे के ऋणों में तबदील किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन व सम्बध कार्यो में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों को राज्य तथा जिला स्तर पर क्रमश: एक लाख व 25 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाते है।
इस अवसर पर किसान नेता उग्रसेन,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारका प्रसाद एडवोकेट, दलीप सिंह बेधड़क,इन्दराज सिंह,उपास कुमार भट्टी, बलदेव चौधरी, सहित विभिन्न गांवो के सरपंच व बड़ी सख्या में किसान उपस्थित थे। -

परिवहन कार्यालय बना भ्रष्टाचार का गढ़

फतेहाबाद 31 जुलाई/जयगोपाल मदान- स्थानीय परिवहन कार्यालय में आज कल भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त है कि आदमी चाहे कहीं का रहने वाला है, किसी भी पते का निवासी हो, वह यहां कार्यरत कर्मचारियों को मात्र 1500रुपए देकर वाहन के रजिस्ट्रेशन कार्ड में फतेहाबाद के किसी वार्ड, मोहल्ले का पता इन्द्राज करके वाहन की मलकियत तब्दील करवा सकता है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यालय में हाल ही में तब्दील होकर आए क्लर्क ने मात्र एक माह में ही बाहर के पतों की 200 से ज्यादा रजिस्टे्रशन कापियां यहां पर तब्दील कर दी हैं। जिनमें गुड़गांव, पलवल, जींद और भी कई जिलों की रजिस्ट्रेशन कापियां शामिल हैं। इन कापियों में दर्ज किया जाता है कि उक्त व्यक्ति हाल आबाद फतेहाबाद निवासी है। रजिस्ट्रेशन कापी में पता तब्दील करने के लिए अनोखी गेम खेली जाती है। रिहायशी सबूत तैयार करने के लिए एक नकली राशन कार्ड बनाया जाता है। इस काम में जुटे दलाल व कर्मचारी कोई भी राशन कार्ड लेकर पहले उसकी फोटोस्टेट करवाते हें, फिर फोटोस्टेट पर फ्लयूड लगाकर रजिस्ट्रेशन कापी में पता तब्दील करने वाले का नाम दर्ज किया जाता है और फिर पुन: उसकी फोटोस्टेट करवाकर कापी अटैस्ट करवा ली जाती है। यह कापी दस्तावेजों के साथ लगाकर व्यक्ति का पता बदल दिया जाता है। यह सारा खेल नवनियुक्त क्लर्क व ताऊ देवीलाल मार्किट में बैठे चंद दलालों के माध्यम से हो रहा है। खुदा ना करे, कल को उक्त फर्जी आरसी का वाहन मालिक अपने वाहन से एक्सीडेंट कर किसी की जान ले ले तो ऐसे वाहन मालिक को लाख सिर पटकने पर भी पकड़ा नहीं जा सकेगा क्योकिं रजिस्ट्रेशन कापी में फतेहाबाद का जो पता दिखाया जाता है, वहां पर वह व्यक्ति रहता ही नहीं है। इसका सबूत अभी हाल ही में टोहाना से ट्रांसफर होकर आई कापी से पता लगता है। जिसमें पुलिस अभी तक कापी में दिखाए एमसी कालोनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र जुगलाल को ही ढूंढ रही है। जिस तेज गति से डीटीओ ऑफिस में यह खेल चल रहा है, उससे साफ है कि इस कार्यालय को देश में चल रही आतंकवादी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें तो सिर्फ पैसा कमाने की होड़ है। वहीं दूसरी ओर फतेहाबाद का वास्तविक निवासी अगर गलती से किसी बाहर के शहर से गाड़ी खरीद लाता है तो उसे इस कार्यालय से अपनी मलकियत तब्दील करवाने में पसीने छूट जाते हैं। उसे कहा जाता है कि पिछली रजिस्ट्रेशन शाखा से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर आओ। पहली बात तो अनापत्ति प्रमाण पत्र तो मिलता ही नहीं क्योकिं इसके लिए पिछले मालिक के असली हस्ताक्षरों की जरूरत होती है और किसी भी रजिस्ट्रेशन शाखा से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने से पहले उस शहर के थाना अध्यक्ष से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना पड़ता है। यदि कोई इतनी मशक्कत के बाद एनओसी ले भी आता है तो उक्त कार्यालय के कर्मी कहते हैं कि पहले हम इसकी तस्दीक करवाएंगे कि यह असली है या नहीं। लेकिन यही खेल मात्र 1500 रुपए में बिना एनओसी, फर्जी राशन कार्ड के दम पर चुटकियों में हो जाता है। वहीं अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस कार्यालय को मात्र 10 सीटों की गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति है। मगर जिला परिवहन कार्यालय 14 सीट की लैंड क्रूजनर गाड़ियों की रजिस्टे्रशन भी कर रहा है। यदि इस कार्यालय के पुराने रिकार्ड की जांच की जाए तो साफ हो जाएगा कि कितने आपराधिक किस्म के लोगों ने मात्र 1500-1500रुपए देकर कानून व नियमों के साथ किस तरह से खिलवाड़ किया है।

शहीद उधम सिंह जयतिं मनाई गई





फतेहाबाद 31 जुलाई/सुदर्शन नरूला- शहीद उधम सिंह जयतिं पर आज चार मरला कालोनी स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व शहीद को श्रद्धाजलिं अर्पित की गई। इस मौके पर अटूट लंगर भी चलाया गया। इस मौके पर कम्बोज सभा के प्रधान टेकचंद विनायक व डा। विक्रम कम्बोज ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर सुभाष कंबोज, ताराचंद कंबोज, दर्शन, पार्षद दलीप सिंह बेधड़क, विजय सिंह कारगवाल, रमेश डींगवाल, अमर सिंह आदि मौजूद थे।

मास्टर के घर चोरी

भूना 31 जुलाई/उमाशंकर- गत रात्रि चोरों ने सांचला रोड़ स्थित बस्ती में मा. कृष्ण कुमार के घर सेंध लगाकर करीब 10 हजार की नकदी, कीमती सामान व कपड़े आदि चुरा लिए। चोरों ने इसके बाद बस्ती के ही देवी प्रसन्न व रणजीत के घर भी चोरी करने की कोशिश की मगर मकान मालिकों द्वारा जाग जाने के चलते चोर फरार हो गए। जब लोगों ने पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो चोरों ने हवाई फायर भी किया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

स्वामी दिव्यानंद जी ने अखण्ड पाठों की पूणॉहूति करवाई





फतेहाबाद 31 जुलाई/निस- श्रीगीता मदिंर मॉडल टाउन में एक अगस्त को डा. स्वामी दिव्यानदं जी महाराज के सान्निध्य में श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर एक अगस्त को प्रात: 7 बजे श्री गीता मंथन पाठ व परम पूज्य तपोवन बिहारी महाप्रभू श्री महाराज जी का पुष्पाभिषेक होगा। इसके पश्चात् श्री व्यास पूजा आयोजित की जाएगी। मदिंर सभा के सदस्यों ने शहरवासियों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। दूसरी ओर श्री रघुनाथ मदिंर में चल रहे श्री रामायण जी के अखण्ड पाठों की श्रृंखला की आज स्वामी दिव्यानंद जी ने पूणॉहूति करवाई तथा मदिंर में प्रवचनों के माध्यम से श्रीरामायण जी का महत्व बताया। इस अवसर पर मदिंर के प्रधान टेकचंद मिढा, बृजभूषण मिढा, ओमप्रकाश सरदाना, सुनील आहूजा एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

सत्र न्यायाधीश आर.एस. विर्क के सम्मान में स्वागत समारोह

फतेहाबाद 31 जुलाई/निस- बार एसोसिएशन की ओर से आज बार रूम में नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एस. विर्क के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान जे.एस. विर्क ने न्यायाधीश का स्वागत किया। इस मौके पर अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश एनपी देवत, आरके यादव, मुख्य न्यायिकदंडाधिकारी लालचंद, न्यायिक दंडाधिकारी नरेन्द्र कौर, कुमुद गुगलानी के अलावा बार एसोसिएशन के सचिव अमित मैहता, रामप्रकाश मावलिया सहित अनेक वकील मौजूद थे।

जाट महासभा के ब्लाक प्रधानों की घोषणा

फतेहाबाद 31 जुलाई/निस- अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक जिला प्रधान सूबे सिंह ढाका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्लाक प्रधानों व युवा प्रधानों का चुनाव किया गया। जिसमें बलवंत सैमन को टोहाना, मांगेराम को रतिया, ओमप्रकाश को भट्टूकलां ब्लाकों का प्रधान बनाया गया। इसके अलावा हरपाल गढ़वाल को युवा ब्लाक फतेहाबाद, रविन्द्र गोदारा को भट्टूकलां, अवतार सिंह को टोहाना का प्रधान बनाया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र लेगा, बलवान सिंह, ओमप्रकाश पूनिया, लक्ष्मी नारायण देहडू, देवेन्द्र नहला, रवि गढवाल, डा। सुरेन्द्र सिवाच, जगदीश ढाका सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। सभा द्वारा 17 अगस्त को फतेहाबाद में जाट सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

मृतक किसान की पत्नी को मुआवजा

फतेहाबाद 31 जुलाई/निस- उपभोक्ता फोरम ने एक मामले की सुनवाई करते हुए किसान सेवा केंद्र भूना को किसान की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को 40 हजार रुपए की बीमा राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित देने व एक हजार रुपए वाद खर्च देने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में नाढ़ोड़ी निवासी रोशनी देवी ने अपने एडवोकेट महेन्द्र धानियां की मार्फत कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उसके किसान पति हंसराज ने किसान सेवा केंद्र भूना से इफको की दस कट्टे खाद खरीदी थी। जिस पर उसे 40 हजार रुपए बीमा राशि की सुविधा दी गई थी हंसराज की मौत के बाद जब उसकी पत्नी ने किसान सेवा केंद्र के कई चक्कर काटे तो उसे बीमा राशि नहीं दी।

कपास के 70 फीसदी क्षेत्र में मिलीबग का प्रकोप

फतेहाबाद 31 जुलाई/निस- जिला फतेहाबाद में कपास के 70 फीसदी क्षेत्र में मिलीबग के प्रकोप का समाचार है। किसानों की अथक प्रयासों के बावजूद भी मिलीबग पर नियंत्रण नहीं किया जा सका है। मिलीबग अब कपास के अलावा ग्वार व अन्य फसलों पर भी अटैक कर रही है। कृषि विभाग ने बताया कि जिले में 78 हजार हैक्टैयर में कपास का बिजान है। जिला कृषि निदेशक आर.सी. पूनिया ने माना कि पंजाब, हरियाणा में मिलीबग का खासा प्रभाव है। उन्होंने बताया कि यह स्किन पेस्ट है। यह पक्षियों से, तितली या और अन्य कई कारणों से फेलती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे पहले मिलीबग से प्रभावित पौधों को चिन्हित कर ले और केवल उन्हीं पौधों पर ही कीटनाशक का स्प्रे करें। उन्होंने इस धारणा को गलत ठहराया कि स्प्रे वाली जगह पर मिलीबग का प्रकोप नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसान चार-पांच दिन छोड़ कर परफैनोफॉस, एकालक्स, क्लोरोपैरीफास, लारविन व सैवन दवा का छिड़काव करें। हर बार दवा बदलकर छिड़की जाए। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में मिलीबग की तितली बड़ी तादाद में अंडे व बच्चे देती है। अंडों पर एक मोम की तरह कवर होता है। जिससे कीटनाशक का असर बहुत कम होता है। इसलिए दवा बार-बार छिड़कनी पड़ती है। मगर दवाई केवल प्रभावित पौधों पर ही छिड़कनी चाहिए। वहां मौजूद किसान बजरंग तरड़ ने बताया कि वह नाईयों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले फव्वारे से प्रभावित पौधों पर छिड़काव करते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस तरीके से मिलीबग पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है।

एसएमओ ने किया सामान्य अस्पताल का काया पलट

फतेहाबाद 31 जुलाई/रमेश गिल्होत्रा- सामान्य अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डा. एच.एल. गुप्ता ने आज से सामान्य अस्पताल में मेडीकल सुपरीडेंटेड का कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ-साथ अस्पताल में एडीशनल एसएमओ डा. रमेश चक्रवर्ती को आज से अस्पताल के एसएमओ का कार्यभार दे दिया गया है। डा. चक्रवर्ती ने महिला एवं लेबर विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। ज्ञात रहे कि हरियाणा सरकार द्वारा गत माह सामान्य अस्पताल के एसएमओ डा. एच.एल. गुप्ता का किलोई का तबादला कर दिया गया था। जिसके बाद से सामान्य अस्पताल के स्टाफ व शहरवासियों में निराशा थी। लेकिन हरियाणा सरकार ने तीन दिन पहले ही श्री गुप्ता का तबादला रद्द कर उन्हें फिर से सामान्य अस्पताल के एसएमओ का चार्ज दे दिया है। श्री गुप्ता के एक बार फिर से एसएमओ बनने से अस्पताल स्टाफ व पब्लिक में खुशी का माहौल है। श्री गुप्ता 12 जुलाई 2007 को फतेहाबाद में एसएमओ नियुक्त हुए थे। उनके एसएमओ बनने के बाद सामान्य अस्पताल की काया ही पलट गई। अस्पताल में नया एमरजैंसी वार्ड, नया फर्नीचर, सभी ओपीडी वार्डोँ में ए.सी., वार्डों में कूलर, 24 घंटे हॉट लाइन सुविधा, 30 किलोवाट का जनरेटर, वाटर कूलर जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध करवाई गई। जिसके चलते धीरे-धीरे अस्पताल की सारी कमियां दूर होती गई और मरीजों को भी हर प्रकार की सुविधाएं मिलने लगी। आज सामान्य अस्पताल लोगों को निजी अस्पताल की भातिं सुविधाएं दे रहा है। आज अस्पताल में हर रोज करीब 600-700 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि वह प्रयासरत हैं कि अस्पताल में जल्द ही नई रोड़ बनने जा रही है। इसके अलावा अस्पताल के क्वार्टर व चारदीवारी की मुरम्मत भी जल्द करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में जो भी कमियां हैं, वह शीघ्र ही दूर की जाएंगी। इसके अलावा सामान्य अस्पताल के प्रति लोगों के विश्वास को और अधिक बढ़ाया जाएगा ताकि लोग निजी अस्पतालों में दौड़ने की बजाए सामान्य अस्पताल की ओर रुख करेंगे

Wednesday, July 30, 2008

स्वामी दिव्या नन्द जी फतेहाबाद में

कालोनाइजरों को नोटिस

फतेहाबाद 30 जुलाई/निस- नगर योजनाकार विभाग ने भूना में कालोनाइजरों द्वारा हिसार रोड़ पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी श्री गणेश एन्कलेव के मालिकों को कन्ट्रोल एक्ट 1963 की धारा 41 के तहत नोटिस जारी किए हैं। नगर योजनाकार विभाग ने वहां बने चार मकानों व निर्माणाधीन कुछ मकानों के मालिकों को भी नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। नगर योजनाकार अनिल नरवाल ने कहा है कि यह कालोनी अवैध है और कोई भी व्यक्ति यहां प्लाट खरीदता है, वह स्वयं जिम्मेदार होगा। यहां होने वाला निर्माण कार्य अवैध माना जाएगा, जिसे गिरा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिसार रोड़ पर गणेश प्रोपर्टी के कुछ लोगो द्वारा साढ़ें 17 एकड़ में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी के चलते जमीन मालिक करण सिंह निवासी रामसरा, अभय निवासी सरवरपुर, राजाराम निवासी सीतो (पंजाब), सुरेश निवासी हिसार, सेठ शत्रुघ्न फतेहाबाद, बलवान सिंह फौजी ढाणी गोपाल, राजेश फतेहाबाद को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है। नगर योजनाकार के इस कड़े कदम से कालोनाइजरों में हड़कम्प मचा हुआ है। नगर योजनाकार ने बताया कि फतेहाबाद में हुडा द्वारा अवार्ड किए गए सैक्टर 9,10,11,11ए का ले-आउट प्लान एक महीने में तैयार कर सरकार को भेज दिया जाएगा। उसके बाद इस क्षेत्र में सैक्टरों के प्लाट निकाले जाएंगे।

सैशन जज आर.एस. विर्क ने कार्यभार संभाला

फतेहाबाद 30 जुलाई/निस- फतेहाबाद कोर्ट में नए सैशन जज आर.एस. विर्क ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। श्री विर्क इससे पहले भिवानी कोर्ट में कार्यरत थे। ज्ञात रहे कि सैशन जज लक्ष्मण दास शर्मा की सेवानिवृति के बाद फतेहाबाद में सैशन जज का पद खाली पड़ा था। दूसरी ओर जिला न्यायवादी हनुमान पंवार का भी तबादला हो गया है। उनके स्थान पर सुभाष मैहता ने कार्यभार संभाल लिया है।

ऑटो रिक्शा चालक ने कीटनाशक पी कर जान दी

फतेहाबाद 30 जुलाई/सुदर्शन नरूला- समीपवर्ती गांव बनमंदौरी में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते स्प्रे का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। सुभाष चंद (30) पुत्र रामेश्वर दास का शव आज सुबह मेहुवाला के नजदीक खेतों मे राहगीरों को पड़ा मिला। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। मृतक पेशे से ऑटो रिक्शा चालक था।

सीबीआई कर रही है नेपालियो से भेदभाव

फतेहाबाद 30 जुलाई/रमेश गिल्होत्रा- मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज टोहाना व फतेहाबाद नगर समिति के सदस्यों ने आज उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि सीबीआई आरूषि व हेमराज हत्याकांड में निर्दोष नेपाली नौकरों को फंसा रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने दावा किया कि किशन, राजकुमार व विजय मंडल ने आरूषि व हेमराज की हत्या इसलिए कर दी, क्योकिं डा. तलवार ने किशन को डांटा था। मालिक के डांटने पर कोई नौकर मालिक की कैसे हत्या कर सकता है? सीबीआई के तर्क किसी के गले नहीं उतर रहे। ज्ञापन देने आए प्रतिनिधि मंडल में सुरेश पांडे, मेघराज, माया थापा, किशन कुमार व रण बहादुर ने कहा कि सीबीआई नेपाली नौकरो के परिवारों को भी बिना वजह तंग कर मानवाधिकारों के अधिकारों का हनन कर रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरूषि व हेमराज के हत्यारो को सजा होनी चाहिए। हेमराज के परिवार को उचित क्षतिपूर्ति दी जाए। छानबीन के दौरान निर्धन कामदारों व संपन्न लोगों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए। छानबीन कानून सम्मत तरीके से की जानी चाहिए।

हरियाणा प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन की विधवा पैंशन योजना

फतेहाबाद 30 जुलाई/निस- हरियाणा प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में गठित महाराजा अग्रसैन सेवा समिति आगामी 3 अगस्त रविवार को ए.एस.डी. सी.सै. स्कूल नारनौल में जरूरत व गरीब विधवा बहनों को ‘रक्षाबंधन सम्मान योजना’ के रूप में सहायतार्थ विधवा पैंशन योजना लागू करेगी। सम्मेलन के जिला महासचिव सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि इस योजना का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता करेंगे व अध्यक्षता एम.डी.एल.आर. एयरवेज के चेयरमैन गोपाल काण्डा करेंगे। इस योजना का लाभ केवल अग्रवाल विधवा महिलाएं ही ले सकेंगी। इस योजना से संबंधिंत विस्तृत जानकारी के लिए पूर्व पालिका प्रधान सत्यपाल बंसल, अग्रवाल सभा के पूर्व सचिव रामकुमार मंगल से संपर्क किया जा सकता है।

तरह-तरह की कांवड़ उत्सुकता का विषय बनी


फतेहाबाद 30 जुलाई/निस- महाशिवरात्रि के उत्सव पर आज अधिकतर कांवड़िये कांवड़ लेकर अपने गतंव्य पहुंच चुके हैं। शहर में पहुंचे कांवड़ियों की तरह-तरह की कांवड़ शहरवासियों के लिए उत्सुकता का विषय बनी हैं। जिसे देखने के लिए मदिंरों में भीड़ उमड़ रही है। आज फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी रिंकू व भूषण ठाकुर, जो कि हरिद्वार से फतेहाबाद तक पैदल 40 किलो वजनी तथा 10 फुट ऊंची व 8 फुट चौड़ी कांवड़ लेकर पहुंचे हैं। चित्र में अपनी कांवड़ के साथ रिंकू व भूषण, साथ हैं दीपक। दूसरी ओर भूना रोड़ पर नीलकंठ कावड़ संघ के सदस्य शंकर लाल, विजय, रतन लाल, राजेन्द्र यादव, राजेश बंसल, जगदीश बैनीवाल, कृष्ण बैनीवाल, राहुल व मोहित आदि काड़िंयों की सेवा में लगे हैं।

गोली चलाने वाला रिमांड पर

फतेहाबाद 30 जुलाई/निस- पटवारी हंसराज निवासी सिरढान पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी रमेश कुमार पुत्र पूर्णानंद निवासी सिरढान को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। ज्ञात रहे कि गत 26 जुलाई को सिरढान के स्कूल में पटवारी हंसराज वोट बनाने का काम कर रहे थे कि उसी दौरान गांव के सरपंच व कुछ अन्य लोगो ने उस पर किसी बात का दबाव बनाया। लेकिन पटवारी ने इंकार कर दिया। पता चला है कि इस मामले को लेकर पटवारी की उक्त लोगो से बहस भी हुई। इसी दौरान सरपंच के साथ आए रमेश नामक व्यक्ति ने गोली चला दी, जो कि पटवारी के दोनों के पैर के बीच से निकल गई। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में है।

सिख समाज को कोई भी कुर्बानी देने को तैयार

रतिया 30 जुलाई/निस- आज श्री गुरूद्वारा साहिब में डबवाली कांड में मारे गए हरमंदर सिंह की याद में रखे गए पाठ का भोग डाला गया। भोग के बाद हुई सिख समुदाय की बैठक में सिख नेता जोगिन्द्र सिंह ढोटी, रणजीत सिंह भानीखेड़ा, भरपूर सिंह खालसा, स्वर्ण सिंह, एमएस वधवा, परमजीत अहरवां, तरणादल के निहंग चढ़त सिंह सहित सिख संगत ने शिरकत की। सभी सिख नेताओं ने डेरा मुखी पर जमकर प्रहार किए। सिख नेताओं ने कहा कि अकाल तख्त डेरा मुखी के बारे में जो भी फैसला लेगा, उसे अमल में लाया जाएगा, चाहे उसके लिए सिख समाज को कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। बैठक में बल्ले-बल्ले फैशन कैम्प व जयदुर्गा फैशन कैम्प के बहिष्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इन दुकानों के बहिष्कार के लिए गांव-गांव में प्रचार किया जाएगा। यदि कोई सिख इन दुकानों से सामान खरीदेगा तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में हिन्दु व मुस्लिम समुदाय से भी डेरा मुखी का विरोध करने की अपील करते हुए कहा गया कि डेरा मुखी ने हिन्दुओं व मुस्लिमों के गुरूओं के चिह्न व वेशभूषा डालकर उनका अपमान किया है। सिखों ने देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी है, इसलिए अब अन्य समुदाय भी सिखों की मदद करें। शातिं कमेटी के साथ हुई बैठक में सिख नेताओं ने कहा कि शातिं कमेटी मामले की जांच कर ले, जो पक्ष दोषी हो, उसे सजा दे दे। सिख नेताओं ने कहा कि आज लुधियाना में संत समाज की बैठक हो रही है। संत समाज व अकाल तख्त डेरा मुखी के बारे में जो भी फैसला लेगा, उस पर हर हाल में अमल होगा। सिख समाज की डेरा प्रेमियों से कोई रजिंश नहीं है। मगर डेरा मुखी ने उनके गुरू का वेश धारण कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। इसलिए डेरा मुखी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सिख समाज को कोई भी कुर्बानी देने को तैयार

रतिया 30 जुलाई/निस- आज श्री गुरूद्वारा साहिब में डबवाली कांड में मारे गए हरमंदर सिंह की याद में रखे गए पाठ का भोग डाला गया। भोग के बाद हुई सिख समुदाय की बैठक में सिख नेता जोगिन्द्र सिंह ढोटी, रणजीत सिंह भानीखेड़ा, भरपूर सिंह खालसा, स्वर्ण सिंह, एमएस वधवा, परमजीत अहरवां, तरणादल के निहंग चढ़त सिंह सहित सिख संगत ने शिरकत की। सभी सिख नेताओं ने डेरा मुखी पर जमकर प्रहार किए। सिख नेताओं ने कहा कि अकाल तख्त डेरा मुखी के बारे में जो भी फैसला लेगा, उसे अमल में लाया जाएगा, चाहे उसके लिए सिख समाज को कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। बैठक में बल्ले-बल्ले फैशन कैम्प व जयदुर्गा फैशन कैम्प के बहिष्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इन दुकानों के बहिष्कार के लिए गांव-गांव में प्रचार किया जाएगा। यदि कोई सिख इन दुकानों से सामान खरीदेगा तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में हिन्दु व मुस्लिम समुदाय से भी डेरा मुखी का विरोध करने की अपील करते हुए कहा गया कि डेरा मुखी ने हिन्दुओं व मुस्लिमों के गुरूओं के चिह्न व वेशभूषा डालकर उनका अपमान किया है। सिखों ने देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी है, इसलिए अब अन्य समुदाय भी सिखों की मदद करें। शातिं कमेटी के साथ हुई बैठक में सिख नेताओं ने कहा कि शातिं कमेटी मामले की जांच कर ले, जो पक्ष दोषी हो, उसे सजा दे दे। सिख नेताओं ने कहा कि आज लुधियाना में संत समाज की बैठक हो रही है। संत समाज व अकाल तख्त डेरा मुखी के बारे में जो भी फैसला लेगा, उस पर हर हाल में अमल होगा। सिख समाज की डेरा प्रेमियों से कोई रजिंश नहीं है। मगर डेरा मुखी ने उनके गुरू का वेश धारण कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। इसलिए डेरा मुखी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हाईकोर्ट ने मोबाइल एसएमएस की एक अनूठी योजना शुरू होगी

चंडीगढ़ 30 जुलाई/निस- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका कर्ताओं (लिटिगेंट्स) को राहत देने के लिए मोबाइल एसएमएस की एक अनूठी योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के बाद लिटिगेंट व वकील किसी भी केस की स्थिति के बारे में कुछ सैकिंंडों में ही पता कर सकेंगे। इस सर्विस के शुरू हो जाने के बाद लिटिगेंट्स व वकीलों की बिना मतलब की भागदौड़ कम हो जाएगी। उच्च न्यायालय के सूत्रों ने बताया कि यह एसएमएस सर्विस दो श्रेणियों में होगी। प्रथम श्रेणी में लिटिगेंट अपनी फाइल की स्थिति के बारे में पता कर सकेगा। उसे डायरी नंबर या रिट पटीशन नंबर 56767 पर एसएमएस करना होगा। कुछ मिनटों के बाद उसे वापिस एसएमएस द्वारा बताया जाएगा कि उसकी याचिका स्वीकार हो गई है या कुछ याचिका पर कोई आपत्ति लगाई गई है। दूसरी श्रेणी में केस की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। इस श्रेणी में याचिका कर्ता को एसएमएस से पता चल जाएगा कि उसका केस सुनवाई के लिए निश्चित तारीख को सुना जाएगा या ‘एडजर्नड’ कर दिया गया है। यह एसएमएस सर्विस के खर्च पर ही उपलब्ध होगी। लेकिन इस सर्विस को शुरू करने से पहले 12 लाख केसों की डिटेल फीड करनी पड़ेगी।

गांवों को शहरों जैसा बनाया जाएगा - गिल




रतिया 30 जुलाई/निस- कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से गांवों को शहरों जैसा बनाया जाएगा और ग्रामीणों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उक्त विचार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद आत्मा सिंह गिल ने आज जिले के गांव बलियाला गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इससे पूर्व श्री गिल ने 3 लाख 44 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया और महिला चौपाल की आधारशिला रखी। इसके अलावा सांसद ने अपने कोटे से विभिन्न विकास कार्यों के लिए बलियाला, नंगल, रतनगढ़ में भी लाखों की ग्रांट देने की घोषणा की। इस अवसर पर गुरदीप सिंह गिल, जगदीप सिंह, कुंदनलाल, योगराज मेहता, हरबंस सिंह, कीर्ति जैन, जगदीश जिन्दल, युवराज मलिक, रजवंत भोज, भोला सिंह, सुखासिंह, लेखराज, रामानंद, मानसिंह, तुलसीराम सरपंच, विजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Monday, July 28, 2008

डेरा द्वारा प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम



सिरसा 28 जुलाई/निस- डेरा की एक्शन कमेंटी ने आज बैठक कर शहर मे जुलूस निकाला व उपायुक्त को ज्ञापन दिया। उपायुक्त को दिए ज्ञापन में डेरे की एक्शन कमेटी ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि सात दिन के अंदर डबवाली कांड के आरोपियों तथा घुक्कावाली डेरे में तोड़फोड़ करने के दोषियों को यदि गिरफ्तार नहीं किया गया तो सात दिन बाद डेरा प्रेंमी अपने स्तर पर कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे। एक्शन कमेटी काकहना है कि वह डबवाली कांड के 162 लोगों के नाम प्रशासन को दे चुकी है मगर प्रशासन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं दूसरी और डेरा मुखी द्वारा डेरा और सिख विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्षों में बातचीत करवाने की पहल को नकारते हुए सिख नेता बलजीत सिंह दादू व सुखविन्द्र सिंह खालसा ने ठुकरा दिया है। दोनों सिख नेताओं का कहना है कि अब समय निकल गया है। तीन-तीन सिखों की हत्याएं हो चुकी है। अब बातचीत से मसला हल नहीं होगा। यदि डेरा मुखी अपने आप को गुनहगार मानते हैं तो वे अमृतसर में अकाल तख्त पर जाएं और माफी मांगे। डेरा मुखी पहले अमृत छके और डेरा में निशान साहिब लगाएं। उसके बाद ही बातचीत करने पर विचार किया जाएगा।

संजय शर्मा ब्राह्माण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत


टोहाना 28 जुलाई/सुगंध- ऑल इडिंया ब्राह्माण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश दत्त शर्मा ने आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर बसपा के प्रदेश महासचिव संजय शर्मा को ऑल इडिंया ब्राह्माण सभा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर सभा के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। अपनी नियुक्ति के बाद श्री शर्मा ने आश्वासन दिया है कि सभा द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे निष्ठापूर्वक निवाह करेंगे।

दिनदहाड़े बैंक में डकैती

भूना 28 जुलाई/मुकेश नारंग- समीपवर्ती गांव सनियाना में आज दिनदहाड़े दोपहर करीब पौने दो बजे पांच सशस्त्र युवकों ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से चार लाख 48 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद पुलिस कप्तान सौरभ सिंह, उपपुलिस अधीक्षक नृपजीत सिंह ने घटना का दौरा किया। अपराधियों को पकड़ने के लिए डॉग स्कवायड व फोरेसिंक लैब के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। समचार लिखे जाने लुटेरों का कोई समाचार नहीं मिला था। मिली जानकारी के अनुसार करीब पौने दो बजे जब बैंक कैशियर लाम्बा कैश का मिलान कर कैश बंद करने की तैयारी कर रहे थे तो पांच युवक दनदनाते हुए बैंक में घुसे। सभी के हाथ में पिस्तौलें थी। दो युवकों ने बैंक में घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड बनवारी लाल की कनपटी पर पिस्तौल रख दी और उसकी बंदूक छीन ली। लुटेरे गार्ड बनवारी लाल को पीटते हुए स्टोर में ले गए और उसे स्टोर में बंद कर दिया। दो लुटेरों ने कैशियर लाम्बा को भी पिस्तौल की नौक पर मारपीट कर स्टोर में बंद कर दिया। इसी तरह बैंक मैनेजर बलवंत सिंह व बैंक में उपस्थित एक ग्राहक सुरेश कुमार व अन्य को स्टोर में बंधक बना लिया गया। लुटेरों ने आराम से कैशियर के केबिन में रखे लगभग साढ़े चार लाख रुपए उठाए और कई लॉकरों को तोड़ने की कोशिश की मगर उनसे लॉकर खुल नही पाए। कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे मगर कैशियर लाम्बा का मोबाइल अंदर रह गया। कैशियर लाम्बा ने गांव के सतपाल व तखत सिंह को फोन पर सूचना देकर मामले की जानकारी दी। सतपाल व तख्त सिंह ग्रामीणों को लेकर बैंक में पहुंचे और बंधक कर्मचारियों को रिहा करवाया गया। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर सारे क्षेत्र की नाकेबंदी करवाई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। मगर समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

पंचायत समिति चेयरमैन के विरूद्ध पुन: अविश्वास प्रस्ताव पारित

भूना 28 जुलाई/निस- अदालत के आदेश पर आज निर्वाचन अधिकारी जिला उपायुक्त की देखरेख में पंचायत समिति चेयरमैन ओ.पी. बंसल के विरूद्ध पुन: अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ। तमाम राजनीतिक तिकड़मबाजी के बावजूद ओ.पी. बंसल अपने पद को बचा नहीं पाए और कुल 22 सदस्यों में से 16 सदस्यों ने उनके विरूद्ध मतदान किया और उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया। गौरतलब रहे कि 20 मार्च को चेयरमैन विरोधी सदस्य चेयरमैन के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। उस वक्त 17 सदस्यों ने श्री बंसल के विरूद्ध मतदान किया था तथा चुनाव पर्यवेक्षक अतिरिक्त उपायुक्त ने उन्हें पद से हटा कर सीट ‘वैंकेट’ घोषित कर दी। श्री बंसल ने चुनाव परिणाम को कोर्ट मे चुनौती दी। अदालत ने पुन: मतदान के निर्देश दिए। चर्चा है कि अपने पद को बचाने के लिए श्री बंसल ने इनैलो व कांग्रेस के सभी आला नेताओं के दरवाजे खटखटाए। इनैलो के एक शीर्ष नेता की मदद से विपक्ष की एक सदस्य बिमला देवी को अपने पक्ष में लाने में सफल रहे, मगर विपक्ष ने भी उनके पक्ष की मीना देवी को तोड़ लिया। कुल मिलाकर तमाम उठापटक के बाद स्थिति जस की तस रही। एक सदस्य प्रवीन राणा एडवोकेट ने चेयरमैन पर सदस्यों को खरीदने का आरोप भी जड़ा है। चेयरमैन पक्ष के सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। सुबह 11.20 बजे शुरू हुए गुप्त मतदान के थोडी देर बाद ही उपायुक्त ने घोषणा की कि उपस्थित सभी 16सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला है। चुनाव परिणाम की सूचना पंचायत विभाग के निदेशक को भेजी जा रही है। आगे जैसे उनके निर्देश होंगे, उन पर अमल किया जाएगा। मतदान का परिणाम आते ही विपक्षी सदस्यों ने जमकर जश्न मनाया।

बंद से खफा व्यापारी

फतेहाबाद 28 जुलाई/निस- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल फतेहाबाद के शहरी प्रधान अशोक नारंग ने एक बैठक आयोजित कर शहर में विभिन्न राजनीतिक व धार्मिक संगठनों द्वारा करवाए जाने वाले बंद से व्यापारी वर्ग को हो रही हानी बारे विचार विमर्श किया। बैठक में सभी व्यापारी जबरदस्ती बंद करवाने के विरोध में एक मत थे। व्यापारियों का कहना है कि यदि किसी ने बंद करवाना है तो उसे एक सप्ताह पूर्व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल से संपर्क करना होगा। यह जानकारी मदन लाल छाबड़ा ने दी।

रसोई गैस की कालाबाजारी जोरों पर



फतेहाबाद 28 जुलाई/निस- क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी आज भी जोरों पर चल रही है। ब्लैकिये प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर प्रति सिलेंडर 100 से 200 रुपए कमा रहे हैं। वहीं एजेंसी मालिकों द्वारा भी उपभोक्ताओं को उनका नंबर आने के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। ऐसे में इन ब्लैकियों के पास हर रोज कैसे सिलेंडर उपलब्ध हो पा रहे हैं, इस बात से उपभोक्ता हैरान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह एक रिफिल के लिए एजेंसी के चक्कर काट-काट कर थक जाते हैं लेकिन एजेंसी मालिकों द्वारा हर बार उन्हें कल आने की बात कहकर सिलेडर देने की बात से आनाकानी की जा रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि वह सुबह सात बजे से लाईनों में लग जाते हैं। बावजूद इसके वह घर सिलेँडर लेकर नहीं पहुंच पाते। लोगों का कहना है कि समय पर गैस उपलब्ध न होने से जहां एक ओर उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से कालाबाजारियों पर नकेल लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

अज्ञात महिला का शव बरामद

भट्टूकलां 28 जुलाई/निस- समीपवर्ती गांव भट्टूकलां में गीगोरानी माइनर में पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। आज सुबह ग्रामीणों ने माइनर में शव तैरते देखा तो उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है।

नशीली वस्तु खिलाकर 17 हजार रुपए लूटे

टोहाना 28 जुलाई/सुगंध- गत रात्रि एक चोर ने ट्राले के चालक व परिचालक को नशीली वस्तु खिलाकर ट्राला व 17 हजार रुपए नकदी लूटने का समाचार है। उक्त चोर चालक व परिचालक को सड़क किनारे फैंक गए। जिन्हें बाद में बेहोशी की हालत में हिसार के जिंदल हिसार में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार टोहाना की गऊशाला वाली गली में रहने वाले विजय कुमार कल सायं अपने निजी ट्राले नंबर एचआर 39एच2-2215 पर माल भरने के लिए टोहाना से सिवानी गए थे। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कुछ नशीली वस्तुएं खिला दी, जिससे विजय व उनका परिचालक बेहोश हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति ने विजय कुमार की जेब में रखे 28 हजार रुपए, एक सोने की अंगूठी निकाल कर उन्हें सड़क पर फैंक दिया और ट्राला लेकर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक चालक व परिचालक बेहोशी की हालत में हैं।

फांसी लगाकर आत्महत्या

फतेहाबाद 28 जुलाई/सुदर्शन नरूला- गत रात्रि एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह (35) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गुरूनानकपुरा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते कल रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक मजदूरी का काम करता था।

दिमागी बुखार से किसान की मौत

टोहाना 28 जुलाई/निस- उपमंडल के गांव डांगरा के किसान श्रीराम (55) की कल रात्रि अग्रोहा मेडीकल कालेज में बुखार के कारण मौत हो गई है। मृतक को पिछले कई दिनों से दिमागी बुखार हो गया था, जिसके चलते परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रैफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई है। गौरतलब रहे कि टोहाना में पिछले दस दिनों से डेंगू से पीड़ित रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोगियों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है। जबकि बुखार से मरने वालों की संख्या 6 हो चुकी है। शहर में लगातार बुखार से हो रही मौतों से शहरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। टोहाना के पत्रकार हरिचंद सुगंध की 20 वर्षीय पुत्री अनीता को भी डेंगू बुखार के चलते हिसार रैफर कर दिया गया है।

सीनियर सैकण्डरी की डेट शीट जारी

चंडीगढ़, 28 जुलाई - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की 10 सितम्बर से शुरू होने वाली सीनियर सैकण्डरी (शैक्षणिक/ओपन स्कूल) प्रथम समैस्टर परीक्षाओं में जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से नकल पर पूर्ण अंकुश लगाया जाएगा व अनुचित साधन प्रयोग करने व कराने वालाें से सख्ती से निपटा जाएगा।
यह जानकारी देते हुए बोर्ड के सचिव श्री एस के गोयल ने बताया कि ये परीक्षाएं 10 सितम्बर से शुरू होकर 3 अक्तूबर तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि ये परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में दोपहर 2.30 से 5 बजे तक होंगी। श्री गोयल ने इन परीक्षाआें की डेटशीट का िज़क्र करते हुए बताया कि अंग्रेज़ी कोर की परीक्षा 10 सितम्बर को, सैन्य विज्ञान/नृत्य/कृषि विषयाें की परीक्षा 11 सितम्बर को, हिन्दी कोर/अंग्रेज़ी स्पैशल की परीक्षा 12 सितम्बर को, गृह विज्ञान 13 सितम्बर को, भौतिकी व अर्थशास्त्र की परीक्षा 15 सितम्बर को, मनोविज्ञान, टाईपराईटिंग की परीक्षा 16 सितम्बर को व लोक प्रशासन विषय की परीक्षा 17 सितम्बर को संचालित होंगी।
श्री गोयल ने आगे बताया कि 18 सितम्बर को ललित कला की परीक्षा, 19 सितम्बर को हिन्दी ऐच्छिक/अंग्रेज़ी ऐच्छिक/पंजाबी/संस्कृत/उर्दू, 20 सितम्बर को समाजशास्त्र, 22 सितम्बर को इतिहास/रसायन शास्त्र, 24 सितम्बर को राजनीति विज्ञान, लेखांकन, 25 सितम्बर को हिन्दुस्तानी संगीत, 26 सितम्बर को शारीरिक शिक्षा, जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, उद्यमिता, 27 सितम्बर को भूगोल, 29 सितम्बर को कम्प्यूटर विज्ञान, पहली अक्तूबर को गणित तथा तीन अक्तूबर को दर्शनशास्त्र व जैव प्रौद्योगिकी विषयाें की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

कुरुक्षेत्र में सोनिया गांधी ने कृष्ण -अर्जुन रथ का अनावरण किया


कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई - वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनियों के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने आज कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मासरोवर के मध्य स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्री कृष्ण-अर्जुन धातु रथ का अनावरण किया। इस भव्य रथ पर योगीराज श्रीकृष्ण द्वारा मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का संदेश देते हुए दर्शाया गया है। अनावरण अवसर पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल डा. ए.आर. किदवाई, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी मारग्रेट अल्वा, सांसद नवीन जिन्दल व अरविन्द शर्मा, संसदीय सचिव कृष्णा पण्डित व दूड़ाराम, हरियाणा के मुख्य सचिव धर्मबीर, पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल, अम्बाला मण्डल के आयुक्त महेन्द्र कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य द्वार पर श्रीमती गांधी का स्वागत वन मंत्री किरण चौधरी, श्रम मंत्री ए.सी. चौधरी तथा पुरातत्व एवं सहकारिता मंत्री मीना मण्डल, उपायुक्त पंकज अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमिताभ ढिल्लों सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। रिमोट का बटन दबाते ही इस भव्य धातुरथ का अनावरण हुआ। इसके साथ ही शंख और करतल ध्वनि से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रीमती गांधी ने अपने कुल पुरोहित से आशीर्वाद लेते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत प्राचीन पाण्डुलिपि, जिसमें नेहरू परिवार की त्त् पीिढ़यों का उल्लेख है, पर भी हस्ताक्षर किए। इसके पश्चात, उन्होंने ब्रह्मासरोवर के तट पर जाकर पवित्र जल का आचमन किया और इस तीर्थ को नमन करते हुए सर्व जन सुखाय, सर्व जन हिताय की कामना की। युपीए अध्यक्षा ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया तथा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में गत चार वर्ष में करवाए गए विकास कार्यों को प्रतिबिम्बित करती हुई सांसद नवीन जिन्दल द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। हरियाणा के महामहिम राज्यपाल तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष डा. ए.आर. किदवाई ने श्रीमती गांधी को इस अवसर को सदैव स्मरणीय बनाए रखने के लिए इस रथ का एक प्रतिरूप भेंट किया। गौरतलब है कि ब्रह्मासरोवर तट पर स्थित यह आर्कषक रथ 35 फुट ऊंचा, 60 फुट लम्बा तथा 30 फुट चौड़ा है और कांस्य से बने इस रथ का वजन 45 टन है। इस रथ के अनावरण के बाद धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का पर्यटन के दृष्टिगत महत्व बढ़ेगा और कुरुक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं व तीर्थ यात्रियों के लिए यह रथ आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

Saturday, July 26, 2008

एपेक्स पब्लिक स्कूल में गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता


फतेहाबाद 26 जुलाई/रमेश गिल्होत्रा- स्थानीय एपेक्स पब्लिक स्कूल में गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों को स्कूल प्रिंसीपल अलका अरोड़ा ने पुरस्कृत किया।

डेरा प्रमुख के खिलाफ साध्वियों का यौन शोषण का मामला दर्ज करने का आदेश

अम्बाला 26 जुलाई/निस- डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह पर कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। सीबीआई की विशेष अदालत ने आज डेरा प्रमुख के खिलाफ साध्वियों का यौन शोषण का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत डेरा मुखी पर 23 अगस्त को चार्जशीट फ्रेम करेगी। डेरा मुखी पर आज यह आरोप तय हो जाते मगर डेरा मुखी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अदालत में पेश नहीं हुए। इसलिए अदालत ने 23 अगस्त को आरोप तय करने का निर्णय लिया है। अदालत ने डेरा मुखी की गैरहाजिरी पर ऐतराज जताते हुए बचाव पक्ष को दो-टूक कहा है कि अगली तारीख पर डेरा मुखी अवश्य अदालत में पेश होने चाहिए। डेरा मुखी की आज यौन शोषण व हत्या मामले में पेशी थी। मगर पिछली बार की तरह इस बार भी डेरा मुखी के वकील सूर्यप्रकाश ने डेरा मुखी का मेडीकल पेश कर डेरा मुखी की हाजिरी माफी मांग ली। डेरा मुखी की गैरहाजिरी में साध्वियों से यौन शोषण मामले पर दोनों पक्षों में जमकर बस हुई। अदालत ने सीबीआई को वकीलों की बहस सुनने के उपरांत कहा है कि सीबीआई की दलीलो को देखकर लगता है कि साध्वियों से कहीं न कहीं ज्यादती हुई है। इसलिए डेरा मुखी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। अदालत ने आरोप तय करने के बाद 23 अगस्त की तारीख तय की है। डेरे के वकील ने कहा है कि यह मामला बनता ही नहीं है। इसे पहले ही दिन डिस्चार्ज कर देना चाहिए था। डेरे के वकील ने कहा है कि वह कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे। डेरा मुखी पर 2002 में साध्वियों से यौन शोषण के आरोप लगे थे। फतेहाबाद की एक साध्वी सपना ने भी कोर्ट में भी 164 के तहत अपने बयान कलमबद्ध करवाए हैं। जिसमें उसने डेरा मुखी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप जड़े हैँ। यौन शोषण के मामलों के उजागर होने के बाद एक साध्वी के भाई रणजीत सिंह खानपुर कौलियां तथा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या हुई। हत्याओं के मामले में डेरे के मैनेजर इन्द्रसैन की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज पूरी हो गई। इन्द्रसैन की जमानत अर्जी पर अदालत 5 अगस्त को फैसला सुनाएगी। वहीं यौन शोषण मामले में डेरा मुखी पहले ही जमानत पर हैं। ऐसे में उनके विरूद्ध आरोप तय होने के बाद भी वह फैसला आने तक जमानत पर रहेंगे। इस मामले की शिकायतकर्ता साध्वी सपना पिछले कई दिनों से लापता है।

प्रशासन के हाथ-पांव फूले

सिरसा 26 जुलाई/मुकेश नारंग- सिरसा में कल डेरा सच्चा का मासिक सत्संग व डबवाली में हरमंदर सिंह की रस्मभोग होने को लेकर प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले में 20 ड्यूटी मैजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। सात गांवों को संवेदनशील घोषित किया है। प्रशासन ने जिले में एचएपी, आरएएफ, बीएसएफ व सीआरपीएफ की कई कंपनियां तैनात की है। आईजी ए।के। ढुल ने आज सिरसा में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया, वहीं उपायुक्त ने जिले की सभी शातिं कमेटियों से बैठक की। डेरे में 28 जुलाई को एक्शन कमेटी के भी बैठक है। डेरा मुखी पर केस दर्ज करने के आदेशों के बाद डेरा प्रेमियों के भड़कने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ

फतेहाबाद। बेकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए ग्राहक सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। यह बात एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक एचआर पोपली ने स्थानीय डीएसपी रोड पर बेंक के ग्राहक सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कही। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर बेंक अभिकर्त्ता राजकुमार मदान,कार्यक्रम के अध्यक्ष हरियाणा पंजाबी विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय चौधरी व बेक की लघु सचिवायलय के शाखा प्रबंधक बीआर मेहरा ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

फतेहाबाद में मलेरिया व वायरल रोगियों की संख्या बढ़ी




फतेहाबाद 26 जुलाई/मुकेश नारंग- टोहाना के बाद अब फतेहाबाद में भी मलेरिया व वायरल से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिससे शहरवासियों में भय का माहौल है। शहर के अधिकतर निजी अस्पतालों व सामान्य अस्पताल में मलेरिया व वायरल से पीड़ित रोगी उपचाराधीन है। स्थानीय डीएसपी रोड़ स्थित मदान हस्पताल में दो मरीज वायरल से पीड़ित हैं। स्थानीय बजाज अस्पताल में भी वायरल से पीड़ित दो-तीन रोगी मिले हैं। इसके अलावा स्थानीय माजरा रोड़ स्थित नवजीवन अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से करीब 30-40 रोगी इलाज के लिए आ चुके हैं। स्थानीय माजरा रोड़ स्थित रामगढ़ अस्पताल में भी वायरल, टायफायड व मलेरिया से पीड़ित 10-12 मरीज आ चुके हें। यही नहीं अब मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा इन रोगों के प्रकोप को कम करने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाए गए हैं। पिछले काफी समय से शहर में फॉगिग न होने और जगह-जगह बरसाती पानी खड़ा होने से रोग बढ़ने के आसार और बढ़ गए हैं। इसके अलावा दूषित पेयजल की आपूर्ति भी रोगों को बढ़ावा दे रही है। शहर के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से ही उनके क्लीनिकों पर वायरल व मलेरिया से पीड़ित अनेकों रोगी आ चुके हैं। निजी चिकित्सक डा. गुलशन मदान, डा. सुरेन्द्र पाल, डा. राकेश बजाज आदि ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वह बरसात के इस मौसम में कटे व बासी वस्तुओं का प्रयोग करने से बचे। इसके अलावा मानव सेवा समिति संस्था के सचिव जगदीश मुंजाल ने भी प्रशासन से शहर मे फोगिंग करवाने, वाटर टैंकों में लाल दवाई डालने व गड्डों को भरने की मांग की है।

टोहाना क्षेत्र में डेंगु बुखार से हालात बेकाबू

टोहाना 26 जुलाई/सुगंध- टोहाना क्षेत्र में डेंगु बुखार से हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। डेंगू के हमले से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। टोहाना की बिगड़ती हालत के समाचारों के बाद मुख्य सचिव धर्मवीर ने भी उपायुक्त को पत्र लिखकर पानी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। उपायुक्त के निर्देश पर उपमँडलाधीश ने आज स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य व नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक लेकर वायरल बुखार को नियत्रिंत करने हेतु उचितकदम उठाने के निर्देश दिए है। टोहाना वासियों ने उपायुक्त को भी पत्र लिख कर बताया है कि शहर में पीने का जो पानी सप्लाई हो रहा है, वह काफी दूषित है। क्योकिं जिन दो नहरों से पानी की आपूर्ति की जाती है, उन नहरों में सीवरेज व गंदा पानी मिलाया जा रहा है।

Friday, July 25, 2008

डी आर डी ऐ भवन हेतु आयुक्त ने किया हवन





फतेहाबाद 25 जुलाई: हिसार मण्डल के आयुक्त पी सी बिढान ने आज लघु सचिवालय परिसर में बनने वाले जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय भवन के लिए भूमि पूजन किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हवन यज्ञ में आहूति डाली। यह भवन एक एकड़ में बनाया जाएगा। इस भवन पर 86 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर जिला उपायुक्त ओ पी श्योरान,अतिरिक्त उपायुक्त सी जी रजनीकांथन, उपमण्डलाधीश डा. जयकृष्ण आभीर, दुनी चन्द डीआरए, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ओ पी शर्मा, एपीओ रणजीत सिहं सहित डीआरडीए के कर्मचारी उपस्थित थे।

बस की टक्कर से राहगीर की मौत

फतेहाबाद 25 जुलाई/निस- गत रात्रि रोडवेज बस की टक्कर से पैदल जा रहे निजी वाहन के ड्राइवर नरेन्द्र कुमार (40) पुत्र बंसी लाल निवासी दरियापुर की मौत हो गयी है। शव का फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई विजय कुमार की शिकायत पर बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नरेन्द्र गत रात्रि करीब 11 बजे खाना खाने के बाद घर से सैर के लिए निकला था। सैर करते समय सिरसा से आ रही रोडवेज बस नंबर एचआर 62-ए-0432 ने उसे पीछे से टक्कर दे मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक फतेहाबाद के गुरचरण सेठी का वाहन चलाता था।

सामान्य अस्पताल का निजीकरण , सब जगह ‘सैटिंग’ है




फतेहाबाद 25जुलाई/निस- सामान्य अस्पताल में आजकल दो डाक्टरों ने कमीशन के चक्कर में अस्पताल का निजीकरण कर डाला है। इन डाक्टरों के केबिन के बाहर निजी लैबोरेट्री, कैमिस्ट व अल्ट्रासाउंड के कारिंदे खड़े रहते हैं। उक्त डाक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें इन कारिंदों के हवाले कर देते हैँ। यदि सिर्फ दवाई लेनी है तो मरीज को संजीवनी मैडिकोज पर ले जाया जाता है। यदि किसी ने कोई टैस्ट करवाया जाता है तो उसे हरियाणा लैबोरेट्री व सिरसा लैबोरेट्री में ले जाया जाता है। हालाकिं सामान्य अस्पताल में दो मैडिकल स्टोर है और कई दवाईयां मुफ्त भी मिलती है। इस तरह सामान्य अस्पताल में सस्ती दरों पर टैस्ट होते हैं मगर उन्हें बाहर लैबोरेट्री पर भेजा जाता है। पता चला है कि उक्त डाक्टरों को कुल बिल का 50फीसदी मिलता है। अस्पताल में 70 रुपए में अल्ट्रा साउंड हो जाता है मगर बाजार में मरीज से 300 रुपए वसूले जाते हैं और आधे पैसे इन डाक्टरों की जेब में जाते हैं। उक्त डाक्टर जानबूझ कर ऐसी दवाईयां लिखते हैं, जो सरकारी मेडीकल स्टोर पर उपलब्ध ही नहीं होती। हालाकिं उन दवाईयों से मिलती-जुलती दवाई स्टोर में होती है मगर सब जगह ‘सैटिंग’ है। इसलिए स्टोर से दवा नहीं मिलती और डाक्टर पर्ची कमीशन एजेंटों को पकड़ा देते हैं। डाक्टरों के कैबिन के बाहर बैठे कमीशन एजेंट मरीज को गिद्ध दृष्टि से देखते हैं। जानबूझ कर ‘प्रोपेगण्डा’ दवाईयां लिखी जा रही है। डाक्टरों को बता दिया जाता है कि उक्त दवाई का स्टाक ज्यादा पड़ा है। बस डाक्टर मोटा कमीशन लेने के चक्कर में सभी मरीजों को वह दवाई तो अवश्य लिख देता है। कुल मिलाकर सामान्य अस्पताल के दो डाक्टरों ने माहौल को ‘मछली बाजार’ बना छोड़ा है।

दर्जन गांवों के लोगों ने बिजली घर को ताला जड़ दिया




फतेहाबाद 25 जुलाई/मुकेश नारंग- गांव बहबलपुर में एक दर्जन गांवों के लोगों ने बिजली समस्या से परेशान होकर गांव के बिजली घर को ताला जड़ दिया व बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही बिजली निगम सब अर्बन के एसडीओ मौके पर पहुंचे, जिन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया। प्रदर्शन में गांव थेड़ी, बहबलपुर, भड़ोलावाली, नखाटिया, अहलीसदर, रत्ताटिब्बा आदि गांवों के लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे लोकल कमेटी के प्रधान गुरजीत सिंह नखाटिया ने बताया कि उक्त गांवों में पिछले एक माह से बिजली का संकट गहराया हुआ है। 24 घंटे में दो-तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली संकट से पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में पिछले चार दिनों से पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि लग रहे अघोषित कटों को लेकर जब वह बिजली निगम के अधिकारियों से मिलने जाते हैं तो उन्हें कट न लगने का आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन इसके बावजूद कट जारी रहे। बिजली समस्या को दूर करवाने के लिए उक्त गांवों के गणमान्य लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया है ताकि वह एकजुट होकर अपनी समस्याओं को दूर करवा सके। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद भी बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से न मिलने पर आज उन्होंने बिजली घर को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों की इस कार्रवाई के दौरान गांव बहबलपुर के सब स्टेंशन पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। तालाबंदी की सूचना मिलने पर जब एसडीओ आरएस मलिक मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया व बिजली समस्या दूर करने की मांग की। लेकिन एसडीओ ने यह बात उनके बस की न होने का स्पष्ट जवाब दे दिया, जिसके बाद ग्रामीण और उग्र हो गए व उच्च अधिकारियों को शिकायत करने का निर्णय लिया।

अध्यापक पात्रता परीक्षा स्थगित ,प्रथम समैस्टर की परीक्षाएं 10 सितम्बर से

चण्डीगढ़, 25 जुलाई - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 27 जुलाई,3 व 10 अगस्त को आयोजित होने वाली राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नया शैड्यूल शीघ्र ही परीक्षार्थियों को सूचित किया जाएगा। बोर्ड के सचिव श्री एस के गोयल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर रोल नम्बर लेने परीक्षार्थी 26 जुलाई को न आएं। हरियाणा विद्यालय बोर्ड, भिवानी द्वारा मिडल की शैक्षिक व ओपन स्कूल की सितम्बर, 2008 की प्रथम समैस्टर की परीक्षाएं 10 सितम्बर से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं 22 सितम्बर तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर को अंग्रेज़ी विषय, 12 सितम्बर को हिन्दी, 15 सितम्बर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 17 सितम्बर को गणित, 19 सितम्बर को सामाजिक विज्ञान तथा 22 सितम्बर को संस्कृत/उर्दू/पंजाबी विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रवक्ता ने बताया कि ये परीक्षाएं प्रात:कालीन सत्र में 11बजे से 1।30 बजे तक संचालित करवाई जाएंगी तथा इन परीक्षा केन्द्रो में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन व पेजर ले जाने पर पाबन्दी लगाई गई है।

अजय चौटाला की कृष्णा पूनिया के घर प्रेस कांफ्रेस

यूएनपीए देशव्यापी जनआंदोलन चलाएगी - अजय चौटाला

चंडीगढ़, 25 जुलाई। इनेलो यूपीए सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए यूएनपीए व अन्य सहयोगी दलों, बसपा व वामपंथी पार्टियों के साथ मिलकर जल्द ही एक देशव्यापी जनआंदोलन चलाएगी। ये बात इनेलो के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सांसदों की खरीदो-फरोख्त, बढती मंहगाई व परमाणु करार के विरोध किसानों की दुर्दशा और अन्य ज्वलंत मुद्दो को लेकर देश भर में आंदोलन चलाने के लिए करीब एक दर्जन राजनैतिक दलों द्वारा सामुहिक तौर पर यह निर्णय लिया गया है। पत्रकार सम्मेलन में पूर्व वित्तमंत्री प्रो।संपत सिंह और इनेलो संसदीय दल के सदस्य डा। के।सी बांगड भी मौजूद थे। इस आंदोलन को चलाने व इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए एक 11 सदस्यीय संचालन समिति गठित की गई है। इस संचालन समिति के सदस्य अजय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा में विश्वासमत के दौरान यूपीए सरकार ने सांसदों की खरीदो-फरोख्त व अनैतिक हथकंडे अपनाकर चाहे संख्याबल के नाते विश्वासमत जीत लिया हो लेकिन मनमोहन सिंह सरकार की यह नैतिक हार है। जिसके चलते उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही रह गया है। इनेलो नेता ने कहा कि सांसदों की खरीदो-फरोख्त को पूरी दूनिया ने देखा है और इससे देश की प्रतिष्ठा व गरिमा को भारी नुक्सान पहुंचा है। इनेलो सांसद ने कहा कि यूएनपीए के घटक दलों तेलगू देशम, इनेलो, झारखंड विकास मोर्चा और असम गण परिषद के साथ चारों वामपंथी दल सीपीएम, सीपीआई, आरएसपी और फोरवर्ड ब्लाक के साथ-साथ मायावती की पार्टी बसपा, एच डी देवगौडा की पार्टी जनता दल (एस) , अजीत सिंह की रालोद और टीआरएस के भी तीसरे मोर्चे के साथ जुड़ जाने से अब यूएनपीए तीसरी ताकत की बजाए देश में पहली ताकत के तौर पर उबर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे के सभी घटक यूपीए सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने के लिए पूरे देश में इक्कटठी जाऐंगी और मनमोहन सिंह सरकार को सत्ता से चलता करके ही दम लेगी। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश की इन एक दर्जन राजनैतिक दलों के एक साथ एक मंच पर आ जाने के बाद अब कई अन्य दल भी जल्द ही उनके साथ जुडने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस समय यूपीए घटक दलों के साथ-साथ हरियाणा कांग्रेस में भी भगदड मची हुई है। उन्होंने कहा कि करनाल के कांग्रेसी सांसद अरविंद शर्मा के किस्से सब के सामने हैं। इनेलो सांसद ने कहा कि विश्वासमत के मुद्दे पर आत्मा सिंह गिल से लेकर हरियाणा के अनेक सांसदों पर शंका व्यक्त की जा रही थी। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के अनेक मंत्री और सरकार के विश्वासपात्र लगातार एक हफ्ते तक सारे काम छोड़कर निरंतर सांसदों की पहरेदारी पर तैनात रहे। इनेलो सांसद ने कहा कि परमाणु करार से देश को कोई फायदा नही है और परमाणु ऊर्जा मंहगी व खतरनाक होने के साथ-साथ परमाणु कचरा लोगों के जीवन के लिए भयानक खतरा पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत जैसे सघन आबादी वाले देश को परमाणु ऊर्जा की बजाए अन्य प्राकृतिक संसाधनों से बिजली पैदा करने की संभावनाओं पर तेजी से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी परमाणु करार का डटकर विरोध करती है और कांग्रेस द्वारा निजी स्वार्थों के लिए देश को अमेरिका को गुलाम बनाने की साजिशों को किसी भी कीमत पर सहन नही करेगी। इनेलो नेता ने हुड्डा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि आज प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज है और सरकार नाम की कहीं कोई चीज नही हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई है और आसमान छूती मंहगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद भी बिजली-पानी संकट बना हुआ है और लोगों को बिना बाधा दो घंटे भी निरंतर बिजली नही मिलती और लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। इनेलो सांसद ने कहा कि अमेरिका व जर्मनी जैसे देश भी परमाणु ऊर्जा की बजाए बिजली पैदा करने की अन्य प्राकृतिक संभावनाओ पर अब काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल गैंस त्रासदी को लोग आज तक नही भूलें हैं तो ऐसे में परमाणु कचरे से होने वाले संभावित नुक्सान की कल्पना करके ही लोगों की रूह कांप जाती है। इनेलो सांसद ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा संसद में गरीबी से जुझ रही कलावती का अपने भाषण में बार-बार उल्लेख किया गया था। इनेलो सांसद ने कहा कि कलावती जैसे गरीबी से जुझ रहे परिवारों की मौजूदा दयनीय स्थिति के लिए कोई अन्य नही बल्कि राहुल गांधी के पडनाना (जवाहर लाल नेहरू), दादी (इदिंरा गांधी), पिता (राजीव गांधी) और मां (सोनिया गांधी) के साथ-साथ वह खुद राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी भी बराबर की जिम्मेवार हैं। इनेलो नेता ने कहा कि नेहरू परिवार व कांग्रेस ने देश में कुल 60 सालों में से 50 साल शासन किया है इसलिए लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाऐं भी न दिलवा पाने के लिए उनका अपना परिवार व कांग्रेस पार्टी ही पूरी तरह से जिम्मेवार है। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि यूएनपीए व अन्य दलों का गठजोड़ यूपीए सरकार को चलता करने के लिए सामुहिक तौर पर आंदोलन चलाएगा। इनेलो सांसद ने सवालों के जवाब में स्पष्ट किया कि अभी तक इन दलों के बीच कोई चुनावी अथवा राजनैतिक गठजोड़ नही हुआ है। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे की बैठक में भावी प्रधानमंत्री का कोई मुद्दा भी सामने नही आया और राजनैतिक गठजोड़ का फैसला चुनावों के वक्त ही लिया जाऐगा। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार चुने जाने वाले सांसदों के पास होगा और ऐसे में अभी से अगले प्रधानमंत्री के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विश्वासमत के विरोध में बसपा सुप्रीमों द्वारा लिए गए मजबूत स्टैंड से मायावती का राजनैतिक कद उंचा हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे भिवानी से ही अगामी लोकसभा चुनाव लडेंगें।

Thursday, July 24, 2008

दो बच्चों की डूबने से मौत

टोहाना 24 जुलाई/सुगंध- समीपवर्ती गांव बिठमड़ा में आज सुबह तालाब में अपने मित्रों के साथ नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत होने का समाचार है। दोनों बच्चों के शवों को गांव के सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के मीता राम का 10 वर्षीय पुत्र बाबर व सूबे सिंह का 10 वर्षीय पुत्र ऋतु आज सुबह करीब आठ बजे अपने मित्रों के साथ गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। जब सब बच्चे तालाब में नहा रहे थे तो अचानक बाबर और ऋतु तालाब की गहराई में चले गए। दोनों को डूबता देख तालाब में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया और उनके परिजनों को इस बारे सूचित किया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक बच्चे डूब चुके थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में उतर कर दोनो बच्चों को बाहर निकाला। परिजन बच्चों को गांव के सामुदायिक केंद्र में ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत के बाद उनके परिवारों में मातम पसर गया है। दोनों बच्चों के कृषक परिवार से संबधिंत थे।

परमाणु करार से भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा -बैनीवाल

फतेहाबाद 24 जुलाई - भट्टूकलां कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बलजीत बैनीवाल ने गत दिन अपने प्रतिष्ठान पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा विश्वासमत हासिल करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बधाई देते हुए सभी सहयोगी सांसदों का आभार जताया है। श्री बैनीवाल ने बताया कि परमाणु करार से भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने विश्वासमत हासिल कर जनता की भावनाओं का ध्यान रखा है। जिसके लिए सरकार के सभी सहयोगी दल बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु करार का सबसे ज्यादा फायदा फतेहाबाद जिले को होगा, क्योकिं फतेहाबाद जिले के कुम्हारिया में ही परमाणु संयंत्र स्थापित होना है। उन्होंने कहा कि विश्वासमत हासिल करने के बाद साफ हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता बीजेपी को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। यह परमाणु करार देश हित में साबित होगा। इस मौके पर ब्लाक समिति चेयरमैन रमेश गोयल, देवेन्द्र सावंत, मोहन सांई, डा. सुरेन्द्र सिवाच, अशोक गर्ग, आत्माराम बैनीवाल, सारदूर सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

मेरी कांग्रेस में पूरी आस्था - गिल

रतिया 24 जुलाई/सचिन ललित- सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद स. आत्मा सिंह गिल ने आज रतिया में अपने कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी कांग्रेस में पूरी आस्था है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा उनके नेता हैं। कांग्रेस के लिए वह हर तरह की ऑफर को ठुकरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह कोई बिकाऊ माल नहीं है, जिसे कोई भी पार्टी जब चाहे खरीद ले। यह जवाब उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर दिया कि क्या उन्हें भी संसद में सरकार के पक्ष में विश्वासमत देने के लिए कोई ऑफर मिली थी? सांसद गिल ने देशवासियों को परमाणु करार की बधाई देते हुए कहा है कि यह करार देश के हित में साबित होगा। कुलदीप बिश्रोई को 100 करोड़ की ऑफर मिलने के सवाल पर श्री गिल ने कहा कि जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि सरकार किस नेता को कितनी अहमियत देती है। बिश्रोई को 100 करोड़ की ऑफर मिलने की बात लोगों के गले तक नहीं उतर पाई है। वहीं करनाल के सांसद अरविन्द शर्मा द्वारा कांग्रेस से बगावत करने के सवाल पर श्री गिल ने कहा कि हर पार्टी में मनमुटाव होता रहता है। अब सांसद शर्मा कांग्रेस में लौट आए हैं और कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं

हमले की कड़े शब्दों में निंदा

रतिया 24 जुलाई/राजेन्द्र मित्तल/सचिन ललित- कल रतिया में बंद के दौरान दो सिखों पर हुए हमले के विरोध में आज रतिया सिख समाज ने स्थानीय गुरूद्वारे में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता गुरूद्वारा लोकल कमेटी के रणजीत सिंह भानीखेड़ा ने की। आज की इस बैठक में कल डेरा प्रेमी दुकानदारों द्वारा सिख युवाओं पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई और सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि सिख युवाओं पर हमला करने वाले जयदुर्गा फैशन व बल्ले-बल्ले फेशन कैम्प का सिख समाज द्वारा बायकाट किया जाए और कोई भी सिख व्यक्ति इनसे किसी प्रकार का नाता नहीं रखेगा। जो सिख इन डेरा प्रेमी दुकानदारों से नाता रखेगा, उसका भी जनरल बायकाट किया जाएगा। इसके अलावा रतिया नगर पालिका की चेयरमैन निर्मलजीत कौर ने भी आश्वासन दिया है कि वह पंचायतों में कह कर उक्त डेरा प्रेमियों से बायकाट करने का आह्वान करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि उक्त डेरा प्रेमी समय की नाजुकता को समझते हुए अपने व्यापारिक संस्थान बंद कर देते तो मामला इतना अधिक न बिगड़ता। बैठक में अब तक सिख युवाओं के हमलावरों को गिरफ्तार न करने पर प्रशासन की कड़ी निंदा की गई और निर्णय लिया गया कि डबवाली के शहीद हरमंदर सिंह की याद में रतिया गुरूद्वारा में रखे गए पाठ का भोग 30 जुलाई को डाला जाएगा ओर यदि उस बैठक तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मामला और भड़क सकता है। बैठक में 27 जुलाई को डबवाली में होने वाले समारोह में भाग लेने का निर्णय लिया गया। आज की इस बैठक में प्रधान के अलावा ब्लाक समिति, रतिया की चेयरमैन निर्मलजीत कौर, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव परमजीत सिंह अहरवां, बलजीत सिंह जोहल, स. स्वर्ण सिंह, अनूप सिंह सहित काफी संख्या में सिख मौजूद थे। बैठक के बाद सभी सिखों ने एसएचओ जयपाल व तहसीलदार राजेन्द्र गहलोत से मिलकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

एक अगस्त से होगी बिजली महंगी

चण्डीगढ़ 24 जुलाई - जहां प्रदेश में लोग भीषण गर्मी में बिजली कटों से त्रस्त हैं, वहीं कल हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने उपभोक्ताओं से400 करोड़ की रिकवरी का प्रस्ताव पारित कर दिया। इस प्रस्ताव के अनुसार एक अगस्त से कृषि उपभोक्ताओं को छोड़ कर बाकी उपभोक्ताओं को 8 पैसे प्रति युनिट बिल ज्यादा देना पड़ेगा। उपभाेक्ताओं को यह अतिरिक्त चार्ज फ्यूल सरचार्ज के नाम पर देने होंगे। बिजली कंपनियों ने सरकार को फ्यूल चार्ज के लिए 558.48 करोड़ की मांग की, जिसमें सरकार कृषि क्षेत्र का 161.91 करोड़ स्वयं वहन करेगी। बाकी चार्ज उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। घरेलू उपभोक्ताओं को 40 युनिट तक बिजली खर्चने पर 5 पैसे, 300 युनिट तक 7 पैसे और 300 युनिट से अधिक बिजली फूंकने पर 8 पैसे प्रति युनिट अधिभार देना होगा।

31 अगस्त से पहले प्लाट देने की घोषणा

फतेहाबाद 24 जुलाई- प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट देने की घोषणा को अमलीजामा पहना दिया गया है। सभी योग्य उम्मीदवारों को 31 जुलाई को प्लाट दिए जाने की सूची जारी कर दी जाएगी और 31 अगस्त से पहले उन्हें कब्जा भी दे दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त ओ।पी. श्योरान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद जिन लोगो ने आवेदन किए हैं, उनकी प्रथम जांच कर ली गई है और फ्क् जुलाई तक एक बार फिर से उनकी जांच कर अतिंम सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी योग्य प्रार्थियों को 31 जुलाई से पहले प्लाट पर कब्जा दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदनों की जांच के लिए उपायुक्त, उपमंडलाधीश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसईपीओ आवेदन की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट 31 जुलाई को देकर सूची को अतिंम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी योग्य पात्रो को 31 अगस्त से पहले प्लाट पर निशानदेही कर कब्जा दे दिया जाएगा।

हरियाणा जनहित कांग्रेस रतिया की बैठक

रतिया 24 जुलाई/सचिन ललित- हरियाणा जनहित कांग्रेस रतिया के ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा की अध्यक्षता में हजकां पदाधिकारियों की एक बैठक ग्रामीण जिला प्रधान कुलवंत बराड़ के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। इस बैठक में कुलदीप बिश्रोई के 9 अगस्त को रतिया में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हजकां के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर हजकां की नीतियों का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करेंगे। इस बैठक को जिला ग्रामीण प्रधान कुलवंत बराड़, प्रदेश महासचिव मंगतराम लालवास, सुभाष खिलेरी, राजविन्द्र चहल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला महिला विंग की प्रधान बिमला रोहज, राजेश परोचा, देवेन्द्र ग्रोवर, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

पूर्व विधायक जरनैल सिंह को लेकर चर्चा

रतिया 24 जुलाई/राजेन्द्र मित्तल- हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्रोई के 9 अगस्त को रतिया आगमन को लेकर जहां एक ओर पार्टी द्वारा तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है, वहीं पार्टी की बैठक में प्रदेश महासचिव व रतिया के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का न आना चर्चा का विषय बना हुआ है। गत दिन हुई इस बैठक में पूर्व विधायक को छोड़कर सभी नेता मौजूद थे। चर्चाएं हैं कि आपसी गुटबाजी के कारण पूर्व विधायक द्वारा इन बैठकों से दूरी बनाई हुई है। वहीं दूसरी ओर कुलदीप बिश्रोई के इस दौरे की कामयाबी का श्रेय लेने के लिए दोनों गुटों में होड़ भी शुरू हो गई है और प्रदेश महासचिव मंगतराम लालवास ने दौरे को सफल बनाने के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

Wednesday, July 23, 2008

डेरा प्रेमियों को समझाते उपायुक्त

डेरा प्रेमियों की दुकान जबरदस्ती बंद करवाते प्रदर्शनकारी -विडियो

मुकाबले के लिए पुलिस कप्तान तैयार

डेरा प्रेमियों और सिखों में पथराव - विडियो की जुबानी

सिखों का प्रदर्शन - विडियो की जुबानी

फतेहाबाद में तनाव






फतेहाबाद में बंद ,पुलिस लाठीचार्ज





डेरा सिख टकराव ,पुलिस का लाठीचार्ज,चित्रों की जबानी






डेरा प्रेमियों व सिखों में पत्थरबाजी, पुलिस लाठीचार्ज,कई प्रेमी घायल ,गिरफ्तार






फतेहाबाद 23 जुलाई- बंद को लेकर जो आशंका थी, वह हो ही गया। पिछले 2 वर्षों से खिंचा आ रहा डेरा प्रेमियों व सिखों में तनाव सरेआम हो गया। दोनों पक्षों में आज डीएसपी रोड़ पर जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने भी शरारती तत्वों की जमकर ठुकाई की। पुलिस लाठीचार्ज में कई डेरा प्रेमी घायल हो गए। शहर में माहौल तनावपूर्ण रहा और बाजार बंद रहे। झड़पों और पुलिस लाठीचार्ज में आधा दर्जन से ज्यादा डेरा प्रेमी घायल हो गए। पुलिस ने दर्जन भर डेरा प्रेमियों को हिरासत में लिया है। डेरा प्रेमी घटना को लेकर संगत घर में बैठक कर रहे हैं।
आज सुबह हरियाणा बंद को लेकर सिख संगत गुरूद्वारे में इकट्ठी हुई और फिर शहर में प्रदर्शन करते हुए दुकानों को बंद करवाया। थाना रोड़ पर कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद करने से मना किया मगर सिख प्रदर्शनकारियों के दबाव में छुटपुट झड़पों के बाद दुकानें बंद हो गई। सिख प्रदर्शनकारियों ने रैस्ट हाउस में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शनकारी डीएसपी रोड़ पर दुकानें बंद करवाने आ गए। डीएसपी रोड़ पर भारत डेयरी फार्म पर डेरा प्रेमी इकट्ठे हुए बैठे थे ओर उन्होंने स्पष्ट ऐलान कर रखा था कि वह दुकान बंद नहीं करेंगे। जैसे ही प्रदर्शनकारी विनोद उर्फ बिट्टू और राधेश्याम की दुकान भारत डेयरी फार्म पर पहंचे तो डेरा प्रेमी तैयार हो गए। सिख संगत ने दुकान बंद करवाने का आग्रह किया मगर प्रेमियों द्वारा दुकान बंद करने से मना करने पर दोनों पक्ष हिसंक हो गए। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ज्ञानप्रकाश व पुलिस ने टकराव टालने के लिए कई बार दुकान का शट्टर जबरदस्ती बंद करवाया मगर हर बार प्रेमी शट्टर खोल देते। देखते ही देखते तनाव बढ़ता ही गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। एक पत्थर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ज्ञानप्रकाश के हाथ पर भी आ लगा। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज देखकर सिख प्रदर्शनकारी तो चले गए मगर पे्रमी अड़े रहे। पुलिस ने हिंसक प्रेमियों को जमकर पीटा। पुलिस लाठीचार्ज से डेरा प्रेमी विजय, संदीप, सुरेश, विनोद, जगरूप व अनिल घायल हो गए। जिनमें से सुरेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया गया है। प्रेमियों पर लाठीचार्ज की खबर डेरे में पहुंची तो वहां से कैंटरों पर सवार होकर डेरा प्रेमी डीएसपी पर आ गए। पुलिस ने उन्हें भी कैंटरों से उतार कर पीटा। पुलिस ने डेरा प्रेमियों के कैंटर के शीशे तोड़ दिए। पुलिस कप्तान सौरभ सिंह भी डंडा लेकर मैदान में कूद गए। पुलिस लाठीचार्ज से खफा डेरा प्रेमियों ने शहर थाने के सामने प्रदर्शन करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें वहां भी नहीं बख्शा। पुलिस ने करीब 16 डेरा प्रेमियों लक्ष्मण दास अरोड़ा, विजय शर्मा खजूरी जाटी, संदीप कुमार, एमपी रोही के विनोद व अनिल, सुरेश कुमार, जगरूप ढाणी छतरिया, नितिन कुमार पुत्र इकबाल कम्बोज, विनोद कुमार पुत्र देसराज निवासी बरसीन तथा रामलाल पुत्र पालाराम निवासी हिजरावां कलां सहित कई प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है। शहर पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ज्ञानप्रकाश की शिकायत पर डेरा प्रेमियों व सिखों के विरूद्ध धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में भादंसं की धारा 188 के तहत मामला दर्जर् कर लिया है। तनाव कों ठंडा करने के लिए उपायुक्त ओ.पी. श्योराण शहर थाने में पहुंचे। उन्होंंने डेरा प्रेमियों के नेता ओमप्रकाश सोनी, हेमन्त चुघ व नरसी दास गोयल को बुलाकर बातचीत की ओर उन्हें शातिं रखने की अपील की। इस अवसर पर मौजूद व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद मिढा, सतपाल मानकटाला, डा. आत्मप्रकाश, ओमप्रकश सरदाना व सुभाष ललित ने भी डेरा प्रेमियों से शातिं बनाए रखने की बात कही। डेरा प्रेमियों ने कहा कि पुलिस ने उनके कुछ लोगों को नाजायज तौर पर पकड़ लिया है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह बेकसूरों पर कार्रवाई नहीं होने देंगे। उन्होंने डेरा प्रेमियों को कानून हाथ में न लने की चेतावनी दी है। डीएसपी रोड़ पर हुई घटना से शहर में खासी अफवाहें व तनाव फैला। जिससे बाजार बंद हो गए। एसडीएम जयकिशन आभीर ने पुलिस बल को साथ लेकर सड़कों पर घूम रहे तमाशबीनों को खदेड़ दिया। शहर में स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में बनी हुई है। शहर में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। डेरा प्रेमियों में बैठकों का दौर जारी है।

Tuesday, July 22, 2008

सिटी मैजिस्ट्रेट, फतेहाबाद को सिरसा का भी कार्यभार

चण्डीगढ़, 22 जुलाई : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो और एक हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। श्री सरबन सिंह, आयुक्त एवं सचिव, खेल एवं युवा मामले विभाग, सरकारी सम्पत्ति के उचित उपयोग/ निपटान प्रकोष्ठ के सचिव तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं के परिवीक्षण के नोडल अधिकारी को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। श्रीमती सुमिता मिश्रा, निदेशक, नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी दिया है। इसी प्रकार, श्री अंकुर गुप्ता, प्रबन्ध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम को अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त बिजली विभाग के विशेष सचिव और बिजली विभाग के निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी श्री एस के जैन, सिटी मैजिस्ट्रेट, फतेहाबाद को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त सिटी मैजिस्ट्रेट, सिरसा का भी कार्यभार सौंपा गया है।

बंद को लेकर तनाव





फतेहाबाद 22जुलाई/सुरेश भट्टी- सिख समाज द्वारा कल आयोजित किए जा रहे हरियाणा-पंजाब बंद को लेकर आज प्रशासन, सिख समाज शातिं कमेटी व शिक्षण संस्थान की गतिविधियां जारी रही। जहां सिख समाज ने बाबा इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरूद्वारा सिंह सभा में बैठक कर शातिंपूर्ण बंद करवाने की घोषणा की, वहीं बंद को लेकर प्रशासन का रुख कड़ा नजर आया। हिसार मंडल के आयुक्त पी.सी. बिढान व पुलिस महानिरीक्षक ए.के. ढुल ने अधिकारियों की बैठक लेने उपरांत दो टूक कहा कि किसी को भी जबरदस्ती बंद नहीं करवाने दिया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यदि कोई कानून को हाथ मे लेगा तो उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आज शाम को पीस कमेटी की बैठक हो रही है तथा निजी शिक्षण संस्थाआं ने कल स्कूल बंद रखनेकी घोषणा की है। आज गुरूद्वारा सिंहसभा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुखविन्द्र सिंह खालसा ने कहाकि कल सिख समाज से जुड़े सभी संस्थान सुबह 7 से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे तथा बाकी दुकानदारों से वे हाथ जोड़ कर बंद करवाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के लिए प्रशासन से मंजूरी ली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कल डेरा प्रेमियों ने बिना मंजूरी के जुलूस निकाल कर धारा 144 का उल्लंधन किया। सुखविन्द्र सिंह खालसा डेरा मुखी के खिलाफ जमकर बोले। उन्होंने कहा कि डेरा मुखी सभी धर्मों का दुश्मन है तथा वह स्वयं को सभी गुरूओं से ऊंचा मानता है। डेरा मुखी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। डेरा मुखी पर बलात्कार व हत्या के आरोप हैं मगर सरकार उन्हें सजा देने की बजाए उनकी मदद कर रही है। डेरा मुखी को सरेआम फांसी देनी चाहिए। यदि समय रहते डेरा मुखी पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले समय में देश को काफी नुकसान पहुंचेंगा। इस बैठक को अकाली दल अमृतसर के जनरल सचिव परमजीत सिंह अहरवां, सुखविन्द्र सिंह खालसा, गुरुनानक अकेडमी के डायरेक्टर स. स्वर्ण सिंह, महेन्द्र सिंह वधवा, बाबा बलदेव सिंह, गुरजीत नखाटिया, गुरचरण सिंह, हरविन्द्र सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, हरदलजीत सिंह, गोल्डी, कुलबीर मोंगा, जोगा सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, बलजीत सिंह, दर्शन सिंह, दलजीत सिंह, प्रेम सिंह, बलबीर सिंह, देवेन्द्र, हरमीत सिंह, सुखचैन सिंह ने भी संबोधित किया। आयुक्त श्री बिढान ने बताया कि प्रस्तावित बंद को देखते हुए जिले को 11 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। पटवारियों को गांव में भेज कर शातिं बनाए रखने की अपील की गई है। उपायुक्त ओपी श्योराण ने बताया कि आज शाम को सभी खंड स्तर पर शातिं कमेटियों की बैठकें आयोजित की गई हैं। शातिं कमेटी शाम को शहर के बाजारों में जाकर लोगों से शातिंबनाए रखेन की अपील करेगी। पुलिस कप्तान सौरभ सिंह ने बताया कि शातिं बनाए रखेन के लिए आज शाम को फ्लैग मार्च किया जाएगा तथा एचपीए की दो कंपनियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यदि कोई शरारत करता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना अध्यक्षों की बैठक लेकर उन्हें सभी होटलों, धर्मशालाओं व वाहनों की जांच करने के आदेश दिए। तथा सदिंग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर शहर के कई जागरूक नागरिकों, जिनमें का. कृष्ण स्वरूप, ओपी मैहता, गुलबहार सिंह एडवोकेट, सूबे सिंह एडवोकेट, देवीलाल एडवोकेट, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश बागड़ी, का. रामकुमार बहबलपुरिया, बंसराज बजाज, राजेश महिया, रामसिंह एडवोकेट, बार के पूर्व प्रधान सूबा सिंह एडवोेकेट, टोहाना से चांदीराम एडवोकेट ने कल शाम बैठक कर आज उपायुक्त से मुलाकात की। उक्त लोगों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि वे आज शाम को पीस कमेटी की बैठक बुलाएं और डेरा व सिख समाज को उकसाने वाले कार्रवाईयां करने से रोकें। बैठक में शातिं समिति के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। इलाके में तनाव को देखते हुए निजी शिक्षण संस्थानों ने कल स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी हुसा के प्रधान भारत भूषण मिढा ने दी।