Friday, August 1, 2008

साइकिल चुराना महंगा पड़ा

फतेहाबाद 01 अगस्त/ निस- एक शराबी चोर को एक साइकिल चुराना महंगा पड़ा, जब वह साइकिल चुरा कर उसी व्यक्ति के पास बेचने चला गया, जो उस साइकिल का असली मालिक था। हुआ यूं कि कल सांय पुराने बस स्टैंड के नजदीक पंक्चर लगाने की दुकान के बाहर खड़ी साइकिल एक शराबी चुरा कर ले गया। थोड़ी बाद वह शराबी उसी जगह पर दुकान मालिक के पास आ पहुंचा और साइकिल बेचने की पेशकश रखी। बाद में जब दुकान पर काम करने वाले लड़के ने अपनी चोरी हुई साइकिल की पहचान लिया तो उसकी जमकर छित्तर परेड की।