
फतेहाबाद 12 अगस्त: राजीव गांधी अक्षय उर्जा दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता बाल भवन में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिला के सभी छ: खण्डों भूना,रतिया,भट्टू,टोहाना,जाखल व फतेहाबाद के स्कूलों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम नव एवं नवीकरण उर्जा मन्त्रालय के सोजैन्य से आयोजित करवाया गया। इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन,पेटिंग,वाद-विवाद, सलोगन व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बी आर वत्स ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अक्षय उर्जा से जुड़े हुए उपकरणों को अपने घरों में प्रयोग करने के लिए अपने परिवारों को पे्रेरित करे। परियोजना अधिकारी हरनाम बिश्नोई ने भी अक्षय उर्जा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सलोगन प्रतियोगिता में विक्की,ममता तथा कविता ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पिंकी ने प्रथम,ज्योतिरानी ने द्वितीय व सुमित कुमार ने तृतीय, पेटिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम,जावेदा ने द्वितीय व पूनम ने तृतीय स्थान, वाद विवाद प्रतियोगिता में लवलीन ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश् नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद ने प्रथम व भट्टू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परियोजना अधिकारी हरनाम बिश्रोई ने बताया कि 20 अगस्त को राजीव गांधी अक्षय उर्जा दिवस के समारोह में सभी विजेता छात्रों को ईनाम दिए जाएगें।