Wednesday, August 6, 2008

जहरीले जीव के काटने से बच्चे की मौत

भट्टूकलां 06 अगस्त/बिंदल- खंड के गांव मेहुवाला में घर में खेलते समय बच्चे को गौ (सांप की एक किस्म) के काटने से बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के दादा रामचंद्र ने बताया कि आज सुबह उसका डेढ़ वर्षीय पोता छोटू घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक गौ ने उसे काट लिया और वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे सामुदायिक केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक अपनी 5 बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता काश्त पर खेती करते थे। बालक की मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया है।