चंडीगढ़, 5 अगस्त -
हरियाणा सरकार ने जींद में 6अगस्त को प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हरियाणा रोडवेज़ के कर्मचारियो के एक वर्ग को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं किसी अवैध गतिविधि में सलिंप्त पाए जाने तथा जनसाधारण के लिए असुविधा उत्पन्न करने वालो के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा रोडवेज़ के एक प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि कर्मचारियो की कोई भी जायज़ मांग लबिंत नहीं है तथा हरियाणा रोडवेज़ प्रबन्धन कर्मचारियो की ऐसी किसी भी उचित मांग पर विचार करने के लिए सदा ही तैयार है, जो उनकी सेवा शर्तों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो द्वारा किसी भी प्रकार का प्रदर्शन करने का कोई भी वैध आधार नहीं है। ऐसी अनावश्यक गतिविधिययो से केवल जनसाधारण, जो हरियाणा रोडवेज़ का संरक्षक है, को ही असुविधा होगी तथा जिसकी सेवा के लिए यह संगठन है। उन्होंने यातायात सेवाओ को आवश्यक सेवा बताते हुए कहा कि इन सेवाओ में व्यवधान उत्पन्न नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में विभाग में बड़ी संख्या में पदोन्नतियां की गई हैं तथा 2500 से अधिक ऑप्रेशनल स्टाफ के पद भरे गए हैं। 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान हरियाणा रोडवेज़ के बेड़े में 1000 नई बसें शामिल करके उसे चरणबद्घ ढंग से सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई बसें शामिल किए जाने पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त अमले की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज़ राज्य सरकार का एक हिस्सा है तथा राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियो पर लागू नियम एवं विनियम हरियाणा रोडवेज़ के कर्मचारियो पर भी लागू होंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक हरियाणा रोडवेज़ के कर्मचारियो के लिए एक नई नीति की मांग है, जोकि मांगो का एक हिस्सा है, उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज़ के करमचारिओ को नियमित रूप से बोनस की एवज में अनुग्रह अनुदान दिया जा रहा है। हाल ही में नाईट शिफ्ट भत्ता एवं जूता भत्ता जैसे भत्तों में वृद्घि की गई है। कार्यशाला में काम की अवधि को प्रतिदिन आधे घण्टे तक कम किया गया है। ऑप्रेशनल एवं टैक्नीकल स्टाफ के लिए नई वर्दी स्वीकृत की गई है, जिसे शीघ्र ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कुछ वेतन विसंगतियो को दूर करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।