फतेहाबाद 12 अगस्त/सुदर्शन नरूला- 20 अगस्त को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए शाखा सचिव प्रदीप परोचा ने बताया कि इस राष्ट्र व्यापी हड़ताल में सरकार की निजीकरण व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। एलआईसी कर्मियों ने आज भी सरकार की इन कर्मी विरोधी नीति के खिलाफ सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। शाखा सचिव प्रदीप परोचा ने सभी कर्मचारियों से इस हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।