Thursday, August 7, 2008

जिम्मी हत्याकांड मामले में दोषी करार

फतेहाबाद 07 अगस्त/निस- टोहाना के जिम्मी हत्याकांड के आरोपियों धर्मपाल निवासी सोनीपत, फरमाना निवासी बबली व सोनू को आज अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश एनपी देवत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सोनू को जिम्मी की हत्या करने का दोषी ठहराया गया है तथा धर्मपाल व बबली पर शव खुर्द-बुर्द करने का आरोप तय हुआ है। इस संबंध में अजीत सिंह निवासी टोहाना ने अपने 12 वर्षीय बेटे जिम्मी का वर्ष 2006 में अपहरण कर हत्या करने के संबंध में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में दोषियों को सजा शनिवार 9 अगस्त को सुनाई जाएगी।